छत्तीसगढ़: आईटीबीपी कैंप में आपसी विवाद में जवानों के बीच गोलीबारी, 6 की मौत, 2 घायल

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि बताया कि नारायणपुर जिले के कडेनार गांव में स्थित आइटीबीपी के 45वीं बटालियन के शिविर में जवानों के बीच गोलीबारी हुई, यह आपसी विवाद ही लग रहा है, फायरिंग का कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
छत्तीसगढ़: आईटीबीपी कैंप में आपसी विवाद में जवानों के बीच गोलीबारी, 6 की मौत, 2 घायल

छत्तीसगढ़ के जनपद नारायणपुर में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के कैंप में पुलिस बल के जवानों में हुई आपसी गोलीबारी में छह जवानों की मौत हो गई है, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना आईटीबीपी के कड़ेनार कैंप की बतायी जा रही है। घटना की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की।

जानकारी के मुताबिक पिछले दो से तीन दिनों से जवानों में मतभेद की खबर आ रही थी। आज सुबह जवानों के बीच हिंसक झड़प हो गयी जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गयी। घटना सुबह साढ़े 9 बजे की है जिसमें एक जवान ने एके 47 से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे छह जवान की मौत हो गयी। जवान ने बाद में खुद को भी गोली मार ली।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मीडिया को बताया कि नारायणपुर जिले के कडेनार गांव में स्थित आइटीबीपी के 45वीं बटालियन के शिविर में जवानों के बीच गोलीबारी हुई। जवानों के शव और घायल जवानों को अस्पताल भेजा गया है। यह आपसी विवाद ही लग रहा है। फायरिंग का कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

गोलियां बरसाने वाले कांस्टेबल का नाम मसुदुल रहमान बताया जा रहा है, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। अन्य मृतकों में महेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश, सुरजीत सरकार पश्चिम बंगाल, दलजीत सिंह पंजाब, विश्वरूप महतो पश्चिम बंगाल और बीजेश कुमार केरला के रहने वाले बताये जा रहे हैं। उल्लास कुमार (केरला), सीतारम दुन (राजस्थान) घायल बताये जा रहे हैं।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.