भाजपा को जीत दिलाने मुख्यमंत्री योगी करेंगे त्रिपुरा का दौरा  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा को जीत दिलाने मुख्यमंत्री योगी करेंगे त्रिपुरा का दौरा   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

अगरतला (भाषा)। भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी संगठन को मजबूत करने और सत्तारूढ़ माकपा के शासन को उखाड़ फेंकने के इरादे से अगले दो महीने में त्रिपुरा का दौरा करेंगे। खास बात ये है की इसमें हिंदूवादी विचारधारा के लिए पहचाने जाने वाले उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी शामिल किया गया है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘दो दशक से अधिक समय से राज्य में शासन कर रही माकपा को सत्ता से हटाने के लिए यह हमारा रणनीतिक निर्णय है।''

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

भाजपा के प्रवक्ता विक्टर शोम ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘भुुवनेश्वर में हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी ने तीन मुख्यमंत्रियों, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान और झारखंड के रघुवर दास को राज्य इकाई का मार्गदर्शन करने के लिए चुना है। अगले दो महीनों के भीतर ये सभी राज्य का दौरा करेंगे।'' शोम ने बताया कि पार्टी की मदद और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों के आने के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी यहां छह मई को दौरे पर आएंगे। उन्होंने कहा कि शाह ने त्रिपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए ‘हमलों' को गंभीरता से लिया है। शोम ने बताया कि भाजपा त्रिपुरा में सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी और राज्य में अकेले चुनाव में उतरेगी जहां पर अगले साल चुनाव होना है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

              

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.