जन्मदिन विशेष: पहले 20 नवंबर को ही मनाया जाता था बाल दिवस

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
जन्मदिन विशेष: पहले 20 नवंबर को ही मनाया जाता था बाल दिवस

लखनऊ। हर देश की तरह भारत में भी बाल दिवस मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है। वैसे आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशंस के इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स डे को एक समय तक बाल दिवस के रूप में मनाया जाता था।

हालांकि भारत में बाल दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन यानि 14 नवंबर को ही मनाया जाता है। जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव भी था। बच्चों ने ही जवाहर लाल को चाचा नाम दिया था। भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में अपने व्यस्त जीवन के बावजूद भी बच्चों से बेहद लगाव रखते थे। बच्चों के लिये बाल दिवस बहुत ही लोक प्रिय है। उस दिन बच्चों को उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

1956 से मनाया जाता है बाल दिवस

चाचा नेहरु को श्रद्धांजलि देने के लिये 1956 से बाल दिवस के रुप में उनके जन्मदिवस को मनाया जा रहा है। नेहरु जी कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिये ये जरुरी है कि उन्हें प्यार और उनकी देख-भाल की जाए, जिससे वो अपने पैरों पर खड़े हो सकें। हमें उन्हें आगे बढ़ाने की जरुरत है जो मुमकिन है जब सभी भारतीय अपनी जिम्मेदारियों को समझें।

इन देशों में इस दिन मनाया जाता है बाल दिवस

भारत के अलावा मेक्सिको में 30 अप्रेल को बाल दिवस मनाया जाता है। बांग्लादेश में 20 नवंबर को मनाया जाता है। कनाडा में 20 मार्च को मनाया जाता है। जर्मनी में 1 जमन को मनाया जाता है। जापान में 5 मई को मनाया जाता है। ब्राजील में 12 अक्टूबर को मनाया जाता है। इंडोनेशिया में 23 जुलाई, ईरान में 8 अक्टूबर, इस्राईल में 19 अक्टूबर, नाइजीरिया में 27 मई को मनाया जाता है। इसी तरह बोलिविया 12 अप्रैल को, टर्की में 1 जून, सूडान में 23 दिसम्बर, पेरुग्वे में 16 अगस्त, श्रीलंका व सिंगापुर में 1 अक्टूबर, चीन, पोलैंड, बुल्गारिया, अल्बेनिया, अंगोला, अर्मेनिया, यूक्रेन, रोमानिया, कजाकिस्तान में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है।

बाल दिवस Former Prime Minister Jawaharlal Nehru children day 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.