भारत ने नहीं हटाई सेना तो दो हफ्तों में हमला कर सकता है चीन : ग्लोबल टाइम्स

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भारत ने नहीं हटाई सेना तो दो हफ्तों में हमला कर सकता है चीन : ग्लोबल टाइम्सभारत पर घुसपैठ का आरोप लगाते हुए चीनी दूतावास ने ये तस्‍वीर जारी की।

लखनऊ। डोकलाम मुद्दे पर चीन ने भारत को फिर से जंग की धमकी दी है। चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैन्य विशेषज्ञों के हवाले से लिखा है कि अगर नरेन्द्र मोदी सरकार का इस मुद्दे पर अड़ियल रवैया कायम रहता है तो जंग होना तय है।

चीन के सैन्य विशेषज्ञों के मुताबिक चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी दो हफ्तों के अंदर डोकलाम में भारतीय सेना पर सीमित कार्रवाई कर सकती है। शंघाई एकेडमी ऑफ सोशल साइसेंज के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस में रिसर्च फेल हु ज़ियोंग ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में चीन की ओर से की गई टिप्पणियां दिखाती हैं कि चीन भारतीय सेना को चीनी क्षेत्र में लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेगा, चीन दो हफ्तों के भीतर भारत के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन कर सकता है।’ ग्लोबल टाइम्स ने हु जियोंग के हवाले से लिखा है कि चीन की सैन्य कार्रवाई का मकसद डोकलाम में मौजूद भारतीय सैनिकों को कैद करना या फिर उन्हें पीछे धकेलना शामिल होगा, साथ ही चीन का विदेश मंत्रालय ऐसी किसी भी कार्रवाई से पहले भारत के विदेश मंत्रालय को अपने फैसले की सूचना देगा।’

ये भी पढ़ें- चीन ने कहा, नहीं हटाएंगे डोकलाम से सेना, जानिए क्या है डोकलाम विवाद

'मोदी प्रशासन का रवैया अड़ियल'

मोदी प्रशासन का रवैया अड़ियल' चीन की सैन्य शक्ति का जिक्र करते हुए ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में कहा गया है कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) बॉर्डर इलाके में सभी भारतीय सैनिकों का सफाया करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। इसमें कहा गया है कि मोदी प्रशासन का अड़ियल रवैया रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। एडिटोरियल में ये भी कहा गया है कि मोदी प्रशासन अंतरराष्ट्रीय मानदंडों को पीछे छोड़ते हुए, भारत के राष्ट्रीय गौरव और शांतिपूर्ण विकास को खतरे में डाल रहा है।

ये भी पढ़ें- चीन डोकलाम से सैनिकों को नहीं हटाएगा

50 दिन से डोकलाम को लेकर जारी है जुबानी जंग

50 दिन से डोकलाम को लेकर जारी है जुबानी जंग डोकलाम विवाद को करीब 50 दिन हो चुके हैं। इस दौरान चीन की ओर से कहा गया कि भारत ने डोकलाम में अपनी ताकत कम कर दी है। हालांकि भारत ने सीमा पर सैन्य ताकत में कटौती के चीन के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि, विदेश मंत्रालय के आधिकारिक बयान में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.