अरुणाचल पर चीन का दावा बेबुनियाद : भाजपा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अरुणाचल पर चीन का दावा बेबुनियाद : भाजपाअरुणाचल प्रदेश सीमा

इटानगर (भाषा)। भाजपा की अरुणाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष तापिर गाओ ने आज कहा कि उनके प्रदेश पर चीन का दावा बेबुनियाद है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा।

गाओ ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘‘चीन का दावा बेबुनियाद है। चीन के साथ भारत की सीमा नहीं है लेकिन तिब्बत के साथ उसकी सीमा है जिस पर चीन ने वर्ष 1959 में जबरन कब्जा कर लिया था। वह अपनी सीमाओं का विस्तार अरुणाचल प्रदेश तक करना चाहते हैं जिसे राज्य के लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

इससे पहले पार्टी ने, चीन द्वारा राज्य के छह स्थानों का नामकरण फिर से किए जाने के विरोध में एक रैली निकाली थी। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल पी बी आचार्य को एक ज्ञापन भी सौंपा था।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.