UPSC 2016 के परिणाम घोषित, 1099 अभ्यर्थी सफल, नंदनी ने किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्ट

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
UPSC 2016 के परिणाम घोषित, 1099 अभ्यर्थी सफल, नंदनी ने किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्टसंघ लोक सेवा आयोग।

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा दिसम्बर, 2016 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2016 के लिखित भाग तथा मार्च-मई, 2017 में आयोजित साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर 2016 के परिणाम बुधवार देर शाम आ गए। परिणाम में 1099 लोगों ने UPSC क्वालिफाई कर लिया है। आयोग ने इन सभी लोगों की नियुक्ति की अनुशंसा की है।

नंदनी ने किया टॉप

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IPS), भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप 'क' तथा ग्रुप 'ख' के परिणाम घोषित किए गए हैं। परिणाम के अनुसार 500 सामान्य अभ्यर्थी, 347 ओबीसी अभ्यर्थी , 163एससी अभ्यर्थी और 89 एसटी अभ्यर्थी पास हुए हैं। साल 2016 की परीक्षा में कर्नाटक की नंदनी के आर ने टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर अनमोल शेर सिंह बेदी और तीसरे स्थान पर गोपालकृष्ण रोनांकी हैं। आप रिजल्ट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

रोलनंबर के साथ देखें टॉप 10 की लिस्ट

1- 0134810 नंदिनी के आर
2- 0561724 अनमोल शेर सिंह बेदी
3- 0147866 गोपालकृष्ण रोनांकी
4- 0014451 सौम्या पांडेय
5- 0656401 अभिलाष मिश्रा
6- 0032405 कोठामासू दिनेश कुमार
7- 0583119 आनंद वर्धन
8- 0559310 श्वेता चौहान
9- 0384935 सुमन सौरव मोहंती
10- 0000823 बिला लाल मोहीउद्दीन भट

          

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.