मंदसौर पुलिस फायरिंग मामले में गिरी गाज, कलेक्टर व एसपी निलंबित 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मंदसौर पुलिस फायरिंग मामले में गिरी गाज, कलेक्टर व  एसपी  निलंबित मध्य प्रदेश के मंदसौर में हिंसा की एक तस्वीर।

भोपाल (भाषा)। सरकार ने मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान छह जून को मंदसौर जिले में पुलिस फायरिंग में पांच किसानों के मारे जाने की घटना को गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार ने जिले के तत्कालीन कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी एवं तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा को आज रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ें : शिवराज से बोले पीड़ित : नौकरी नहीं, दोषियों पर कार्रवाई चाहिए

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि मंदसौर के इन तीन अधिकारियों के निलंबन का आदेश प्रदेश सरकार ने आज रात जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि किसान आंदोलन के दौरान छह एवं सात जून को मंदसौर में आंदोलन से उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रथम दृष्टया नियंत्रित नहीं रख पाने के चलते राज्य शासन द्वारा सिंह, त्रिपाठी एवं थोटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

ये भी पढ़ें : मंदसौर में गोलीबारी के बाद से कई किसान लापता

भारतीय प्रशासनिक सेवा के स्वतंत्र कुमार सिंह, तत्कालीन कलेक्टर, जिला मंदसौर, वर्तमान में उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर है। निलंबित अवधि में सिंह का मुख्यालय सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, भोपाल होगा। वहीं, निलंबन अवधि में त्रिपाठी एवं थोटा का मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय भोपाल निर्धारित किया गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.