मध्य प्रदेश : कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
मध्य प्रदेश : कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, बेटा घायलgaonconnection

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चुनावी रंजिश के चलते बीती रात जिले के एक गांव में कुछ लोगों ने कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें- बीएचयू मार्च में शामिल होने पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और पीएल पुनिया गिरफ्तार

डीपार थाना प्रभारी सत्यम गुर्जर ने बताया कि रविवार रात को पंचायत चुनावों में हुई रंजिश के चलते बीती रात रूहेरा गांव में कांग्रेस नेता कैलाश उर्फ अनिरूद्ध सिंह (50) की उनके राजनीतिक विरोधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में कांग्रेस नेता का पुत्र कुलदीप सिंह (35) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिये ग्वालियर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में रूहेरा गांव के सरपंच जनक सिंह और उसके 11 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक कैलाश सिंह किसान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष थे।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश : बंधुआ मजदूरी से किया इनकार तो दबंगों ने काट दी दलित महिला की नाक

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.