विकास में असफलता के लिए कांग्रेस नेताओं को ‘जूते से मारना चाहिए’: भाजपा सांसद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
विकास में असफलता के लिए कांग्रेस नेताओं को ‘जूते से मारना चाहिए’: भाजपा सांसदभाजपा सांसद राज कुमार सैनी। 

हरियाणा (भाषा)। भाजपा सांसद राज कुमार सैनी ने एक चौंकाने वाली टिप्पणी करते हुए कहा कि हरियाणा में ‘‘विकास नहीं करने के लिए'' कांग्रेस नेताओं को ‘‘जूतों से मारना चाहिए।''

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने गांव सिंघाना के अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित कार्यक्रम के बाद कहा ‘‘कांग्रेस ने कई बार राज्य में सरकार बनायी है उसने लोगों को भिखारी बना दिया।

अब जब भाजपा राज्य में सत्ता में है, तब कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं। ऐसे नेताओं को जूतों से मारना चाहिए।'' उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर राज्य में ‘‘भाईचारे का माहौल खराब करने'' का आरोप लगाया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.