बिहार: खुदाई के दौरान ग्रामीणों को मिले प्रचीन सिक्के

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार: खुदाई के दौरान ग्रामीणों को मिले प्रचीन सिक्केसिक्कों को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सौंप दिया है।

लखनऊ। बिहार के ग्राम भोथली में लोग खुदाई के दौरान प्रचीन सिक्के मिलने का मामला सामने आया है। सिक्कों को ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को सौंप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भोथली गांव में सोमवार को बिजली के खंबे लगाने के लिए मजदूर खुदाई कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें एक तांबे का बड़ा पात्र दिखा।

ये भी पढ़ें- आखिरी सांसे गिन रहा चुनार का पॉटरी उद्योग, बंद हो गए आधे से ज्यादा कारखाने

जब उस पात्र को निकाला गया तो उसमें कई तांबे के सिक्के मिले। जब इन सिक्कों को आर्कियोलॉजिस्ट ने देखा तो वे भी हैरान हो गए। पहली बार इस इलाके में इतनी बड़ी तादाद में प्राचीन सिक्के बरामद हुए हैं। आर्कियोलॉजिस्ट के मुताबिक यह सिक्के तांबे के हैं। इसकी बनावट से यह प्रतीत होता है कि ये मुगलकाल के हैं।

ये भी पढ़ें- बागपत: ट्रेन में कहा सुनी होने पर तीन मौलवियों की पिटाई

इस बारे में सरपंच गंगा प्रसाद निषाद ने बताया कि भोथली गांव के पास तरीघाट किसी जमाने में बड़ा व्यापारिक केन्द्र होने की बातें बड़े-बुजुर्गों से सुनी गई थी। पुरातत्व विभाग भी इस बारे में दावा का चुका है कि प्राचीन काल में यह जगह व्यापारिक केंद्र हुआ करती थी। यही वजह है कि यहां अक्सर प्राचीन सिक्के, बर्तन और मूर्तियां मिल चुकी हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.