Corona Case: देश में पहली बार मिले चार लाख से अधिक नए मरीज, 24 घण्टे में 3522 की गई जान

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,01,993 नए मामले आए हैं। देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हो गयी है

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
Corona Case: देश में पहली बार मिले चार लाख से अधिक नए मरीज, 24 घण्टे में 3522 की गई जान

संक्रमण के नए मामलों के साथ मौतों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। Photo: Pixabay

भारत अब अमेरिका के बाद दूसरा ऐसा देश बन गया है जहाँ 24 घण्टे में कोरोना के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आये हैं। इस दौरान 3,523 लोगों की जान भी चली गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,01,993 नए मामले आए हैं। देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हो गयी है। 3,523 नई मौतों के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या 2,11,853 हो गई है। देश में 32,68,710 मामले सक्रिय हैं। डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,56,84,406 हो गयी है।

भारत ने कोरोना प्रभावित अन्य देशों को पीछे छोड़ दिया है। देश में 22 अप्रैल से प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे थे। अब ये आंकड़ा चार लाख के पार पहुंच गया है। अमेरिका के बाद पहली बार किसी देश में 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा मामले सामने आये हैं। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को देश में 3.86 लाख से अधिक नए मरीज मिले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के सक्रिय मामले भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 2,99,988 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,56,84,406 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं।

रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 32,68,710 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

Updating...

#covid #story 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.