जम्मू कश्मीर में शहीद हुए पुलिसकर्मी की बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे गौतम गंभीर
गाँव कनेक्शन 6 Sep 2017 10:21 AM GMT
नई दिल्ली। क्रिकेटर गौतम गंभीर अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद हुए एएसआई अब्दुल राशिद की बेटी जोहरा की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। ये बात उन्हें एक ट्वीट कर बतायी।
जोहरा वही लड़की है जिसकी अपने पिता की अंतिम यात्रा के समय रोते हुए तस्वीर बहुत वायरल हुई थी। इसके बाद लोगों ने गहरी संवेदनाएं भी प्रकट की थी। गंभीर ने इस मामले पर अब सराहनीय कदम उठाते हुए जोहरा की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही है।
उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा - जोहरा मैं लोरी गाकर आपको सुला नहीं सकता लेकिन सपने साकार करने में मदद करूँगा और ताउम्र आपकी शिक्षा के लिए मदद करूँगा।
Zohra,I can't put u 2 sleep wid a lullaby but I'll help u 2 wake up 2 live ur dreams. Will support ur education 4 lifetime #daughterofIndia pic.twitter.com/XKINUKLD6x
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 5, 2017
गंभीर ने अपने जोहरा को आंसू नहीं बहाने का निवेदन किया और कहा कि मैं आपके पापा को सलाम करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे तो यह भी शक है कि आपका दर्द भारत माता भी महसूस कर सकती है।
Zohra,plz don't let those tears fall as i doubt even Mother Earth can take d weight of ur pain. Salutes to ur martyred dad ASI,Abdul Rashid. pic.twitter.com/rHTIH1XbLS
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 5, 2017
More Stories