पराली जलाने वाले किसानों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने पर विचार

Diti BajpaiDiti Bajpai   4 Oct 2018 2:16 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पराली जलाने वाले किसानों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने पर विचार

चंडीगढ़(भाषा)। पंजाब सरकार पराली जलाने के दोषी पाये जाने वाले किसानों को पंचायत चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित करने के एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार पराली को जलाने पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है। सर्दी में पराली का जलाया जाना उत्तर भारत खासकर राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है।

यह भी पढ़ें- रिसर्च : दिल्ली ही नहीं देश भर में फैल रहा है हरियाणा व पंजाब के पराली का प्रदूषण

बाजवा ने कहा कि सरकार ने नियम का उल्लंघन करने वाले किसानों पर जुर्माना लगाने और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने के लिए बड़ी संख्या में नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं और जरुरी दिशानर्दिेश जारी किये हैं। उन्होंने कहा, "इसी के साथ, सरकार किसानों को पराली जलाने का दोषी पाये जाने की स्थिति में उन्हें पंचायत चुनाव लड़ने में अयोग्य बनाने के लिए पंचायती राज अधिनयिम में संशोधन करने के एक प्रस्ताव भी विचार कर रही है।"


      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.