दलाई लामा का अरूणाचल दौरा: भारत ने कहा, हमारे अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप न करे चीन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दलाई लामा का अरूणाचल दौरा: भारत ने कहा, हमारे अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप न करे चीनकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू।

नई दिल्ली। दलाई लामा के अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर भारत और चीन के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। आज भारम ने चीन से साफ तौर पर कहा दिया कि चीन भारत के अंदरूनी मामलों में दखल न दे। भारत ने कहा कि वह ‘एक चीन’ नीति का सम्मान करता है और चीन से भी इसी तरह की उम्मीद रखता है। गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि तिब्बत के धार्मिक नेता की सीमांत राज्य की यात्रा पूरी तरह धार्मिक है और इसका कोई राजनीतिक तात्पर्य नहीं निकाला जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- दलाई लामा के दौरे को लेकर चीन-भारत आमने सामने

किरण रिजीजू ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश पर चीन का कोई अधिकार नहीं है, भारत ने कभी भी चीन के आंतरिक मामलों में दखल नहीं दिया और वह चीन से भी एसी ही उम्मीद रखता है। रिजीजू अरूणाचल प्रदेश के ही रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य ‘विवादित क्षेत्र नहीं है’ बल्कि यह भारतीय संघ का हिस्सा है और एक ‘पूर्ण राज्य’ है। उन्होंने कहा, ‘सीमा को लेकर भारत और चीन के मतों में कुछ भिन्नता हो सकती है लेकिन अरूणाचल प्रदेश पर चीन का कोई अधिकार नहीं है।’

                 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.