तीनों सेनाओं के साथ दीवाली मनाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
तीनों सेनाओं के साथ दीवाली मनाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण।

लखनऊ। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान निकोबार द्वीप में स्थित सैन्य रूप से महत्वपूर्ण तीनों सेनाओं (थल, वायु एवं नौसेना) के कमान में सैन्यकर्मियों के साथ दीवाली मनाएंगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री 24 और 25 अक्टूबर को फिलीपीन की यात्रा पर होंगी और खासकर समुद्री क्षेत्र में सैन्य सहयोग मजबूत करने के तरीके तलाशने के लिए इस दौरान वहां के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगी। रक्षा मंत्री के तौर पर यह उनका पहला विदेश दौरा होगा।

यह भी पढ़ें- देश की सेना किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

सूत्रों के अनुसार निर्मला 18 अक्टूबर को अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जाएंगी और 19 अक्टूबर को तीनों सेवाओं के कर्मियों के साथ उत्सव मनाएंगी। यात्रा के दौरान उनके तीनों सेनाओं वाले देश के एकमात्र कमान की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लेने की भी उम्मीद है।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.