दिल्ली व पंजाब में हल्की बारिश से पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिल्ली व पंजाब में हल्की बारिश से पारा लुढ़का, ठंड बढ़ीदिल्ली में हल्की बारिश से ठंड बढ़ी।

चंडीगढ (भाषा)। पंजाब व दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश होने के बावजूद राज्य और पड़ोसी हरियाणा में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने यहां बताया कि दोनों राज्यों और उनकी साझी राजधानी चंडीगढ में कल तक बारिश होने की संभावना है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर और फरीदकोट समेत अन्य स्थानों पर बारिश हुई है।

दोनों राज्यों के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से सामान्य से कुछ डिग्री नीचे चल रहे रात के तापमान में आज अचानक से बढोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि चंडीगढ में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, जबकि लुधियाना में पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटियाला में तापमान चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहते हुए 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार और नारनौल में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: तीन और दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें - जब लंदन में छा गई थी धुंध, मारे गए थे 4 हजार लोग

ये भी पढ़ें सम-विषम, वाहनों पर प्रतिबंध प्रदूषण की समस्या का समधान नहीं: गडकरी

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.