नोटबंदी: पीएम मोदी ने गिनाए फायदे, विपक्ष मना रहा काला दिवस, पढ़िए किसने क्या कहा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
नोटबंदी: पीएम मोदी ने  गिनाए फायदे, विपक्ष मना रहा  काला दिवस, पढ़िए किसने क्या कहाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

नई दिल्ली। नोटबंदी का एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया। अपने ट्वीटर हैंडल से जारी इस शॉर्ट फिल्म के जरिए मोदी ने नोटंबदी के फायदे गिनाए।

उन्होंने बताया कि किस तरह नोटबंदी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा हथियार बना। उन्होंने समर्थन के लिए लोगों को शुक्रिया भी अदा किया।

इस बीच, एक साल बाद अब इसी मुद्दे पर बुधवार को देश में सियासी घमासान मचेगा। कांग्रेस जहां काला दिवस मनाएगी, वहीं भाजपा काला धन विरोधी दिवस बताकर जश्म मनाएगी।

संबंधित खबर :- नोटबंदी का एक साल : 10 ऐसे सवाल जिनके जवाब जनता आज भी मांग रही है

संबंधित खबर :- मोदी सरकार खराब, मगर किससे? निर्णय कौन करेगा ?

इसी क्रम में एक दिन पहले ही दोनों दलों के नेताओं ने मोर्चा तैयार कर लिया। नोटबंदी की सालगिरह के एक दिन पहले मंगलवार को विपक्ष और सरकार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इतिहास का पन्ने देखने की नसीहत दी है।

नोटबंदी पर आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी : अरुण जेटली

नोटबंदी को संगठित लूट बताने वाले डॉ. सिंह पर पलटवार करते हुए जेटली ने कहा कि नोटबंदी का फैसला एक नैतिक कदम और अभियान था। जो नैतिक रूप से सही होता है, वही सही राजनीति भी होती है। नोटबंदी का फैसला उचित था और सरकार इसके लक्ष्य व परिणाम से संतुष्ट है। हालांकि इसका पूरा स्वरूप कुछ दिनों बाद सामने आएगा।

नोटबंदी, जीएसटी की दोहरी मार अर्थव्यवस्था के लिए त्रासदी : मनमोहन सिंह

संबंधित खबरें :- गाँव कनेक्शन विशेष : नोटबंदी की मार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लगा झटका

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.