डेरा परिसर में फाइबर सुरंग एवं पटाखे बनाने की अवैध फैक्टरी मिली 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डेरा परिसर में फाइबर सुरंग एवं पटाखे बनाने की अवैध फैक्टरी मिली डेरा परिसर की तलाशी के दौरान पटाखे बनाने का एक अवैध कारखाना और रसायन भी मिले।

सिरसा (हरियाणा) (भाषा)। डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय की सघन तलाशी के दूसरे दिन आज सुरक्षा एजेंसियों को गुरमीत राम रहीम की गुफा से उसकी शिष्याओं के हॉस्टल तक जाने वाली एक सुरंग एवं रास्ते का पता चला।

डेरा परिसर की तलाशी के दौरान पटाखे बनाने का एक अवैध कारखाना और रसायन भी मिले। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पिछले महीने बलात्कार के जुर्म में 20 साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी।

राज्य के सूचना और जन संपर्क विभाग के उप निदेशक सतीश मेहरा ने बताया कि डेरा प्रमुख के ठहरने के स्थान गुफा में एक रास्ता मिला जो साध्वी निवास तक जाता है। उन्होंने कहा, ''डेरा की तलाशी के दौरान एक फाइबर सुरंग का भी पता चला। फाइबर सुरंग में कीचड़ भरा था। डेरावास साध्वी निवास से जुड़ा है।''

उन्होंने कहा, ''डेरा परिसर में पटाखे बनाने की एक फैक्टरी भी मिली है और यह अवैध फैक्टरी है। उसे सील कर दिया गया है।'' उन्होंने बताया कि पटाखे बनाने में उपयोग आने वाले रसायन भी मिले हैं। ए के 47 के कारतूसों का एक खाली बक्सा भी मिला है। हरियाणा प्रशासन ने इस तलाशी मामले में मेहरा को ही मीडिया से बातचीत करने के लिए अधिकृत किया है।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.