देश में 97 % बारिश के आसार, जानें कहां-कहां कब पहुंचेगा मानसून

Kushal MishraKushal Mishra   17 April 2018 3:25 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
देश में 97 % बारिश के आसार, जानें कहां-कहां कब पहुंचेगा मानसूनमौसम विभाग ने जारी किया मौसम पूर्वानुमान।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि इस साल देश में 97 % बारिश होगी। हालांकि यह भी कहा है कि इसमें 5 प्रतिशत ज्यादा या कम हो सकता है। आइए, आपको बताते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार, किन-किन राज्यों तक कब-कब मानसून पहुंचने का समय है...

मौसम विभाग ने एक इंफोग्राफिक जारी कर मानसून के शुरुआत में पहुंचने की सामान्य तिथियां जारी की हैं। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इस साल झमाझम होगी बारिश 

वहीं दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी बंगलौर समेत आंध्र प्रदेश के हैदराबाद और पूर्वोत्तर के सिक्किम तक मानसून 5 जून तक पहुंच सकता है। जबकि 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में दस्तक दे सकता है।

इसके अलावा 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मानसून 29 जून तक पहुंच सकता है।

इसके अलावा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में भी मानसून 29 जून तक दस्तक दे सकता है। वहीं 1 जुलाई तक मानसून के हरियाणा और पंजाब राज्य में पहुंचने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें- मानसून आख़िर क्या बला है, जिसका किसान और सरकार सब इंतज़ार करते हैं

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से खास बात : ‘किसानों की आय बढ़ाना पहला लक्ष्य’

इन यंत्रों से महिला किसानों की मुश्किलें होंगी आसान

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.