दिग्विजय सिंह ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- कश्मीरियों को सेना भी मारती है और आतंकी भी 

गाँव कनेक्शनगाँव कनेक्शन   16 April 2017 10:25 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
दिग्विजय सिंह ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- कश्मीरियों को सेना भी मारती है और आतंकी भी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप।

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सेना पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कश्मीरी युवकों को सेना भी मारती है और आतंकी भी। कश्मीर में युवाओं द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ बदसूलकी और कश्मीरी युवक को कथित तौर पर जीप के आगे बांधकर घूमने का वीडियो सामने आया। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ने यह बयान दिया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

उन्होंने कहा कि कश्मीरी दोनों तरफ से मारे जा रहे हैं, उधर से आतंकवाद उनको मारता है और यहां पर हमारी सेना उनको मारती है। साथ ही दिग्विजय सिंह ने कश्मीरियों द्वारा CRPF जवानों के साथ की गई मारपीट के वीडियो को भी दरकिनार कर दिया। हालांकि दिग्विजय सिंह की ओर से भारत के खिलाफ नारे लगाने वाले और सेना पर पथराव करने वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा गया।

कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 2018-19 में पाकिस्तान से युद्ध करवा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह (मोदी) जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे तो पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनाएंगे। उन्होंने मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर सवाल उठाते हुए 2019 में पाकिस्तान से युद्ध की आशंका जताई है।

इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा- मैं मानता हूं कि अगर आप कश्मीर चाहते हैं तो पहले आपको कश्मीरियों को जीतना होगा। पीडीपी और भाजपा के बीच बुनियादी मुद्दों पर विरोधाभास कश्मीरी लोगों के बीच आत्मविश्वास का आह्वान नहीं करता है।

गौरतलब है कि कुछ दिन चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ के जवानों का वीडियो सामने आया था। जिसमें कश्मीरी युवा उनके साथ बदसलूकी कर रहे हैं। यही नहीं उन्हें लात और हाथ से मार भी रहे हैं। इसके बावजूद भी कंधों पर बंदूक ताने जवानों ने बिना किसी प्रतिक्रिया के वहां से जाते हुए अपनी समझदारी का परिचय दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में बहुत गुस्सा है। लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। इसी बीच कथित तौर पर जीप पर कश्मीरी युवक को बांधकर घूमाने का वीडियो भी सामने आया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.