अपना पहला हिंदी मनोरंजन चैनल शुरू करेगी डिस्कवरी 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अपना पहला हिंदी मनोरंजन चैनल शुरू करेगी डिस्कवरी डिस्कवरी। प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली (भाषा)। प्रसारण कंपनी डिस्कवरी कम्युनिकेशंस ने अपना पहला हिंदी मनोरंजन चैनल ‘डिस्कवरी जीत' शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने यह चैनल इसी साल शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने बयान में कहा कि डिस्कवरी 200 घंटे के स्थानीय सामग्री में अपना निवेश बढ़ा रही है, जिसका प्रसारण इस नए चैनल में किया जाएगा।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इस घटनाक्रम पर डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया प्रशांत के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर्थर बास्टिंग्स ने कहा, ‘‘जीत के साथ सामान्य मनोरंजन क्षेत्र में प्रवेश से यह परिभाषित होगा कि कैसे कंपनी देश में युवाओं के साथ अपना संपर्क बढ़ा रही है।''

ये भी पढ़ें: भूगोल में पकड़ मजबूत करनी हैं तो जाने ये बातें

यह नया चैनल महानगरों समेत दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में उपलब्ध होगा। चैनल पर साहसिक चरित्रों और उनकी उपलब्धियों पर कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.