डॉ. ओ.पी. चौधरी बने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
डॉ. ओ.पी. चौधरी बने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन

नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. ओ.पी.चौधरी ने 23 मई, 2019 को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभाला।

केंद्रीय सरकार जीव जंतु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 ( 1960 का 59) धारा 4 की उपधारा (1) और धारा 5 (3) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संयुक्त सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में जीव जंतु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 53 के अंतर्गत अग्रिम आदेश तक चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जीव-जंतु के इन पांच अधिकारों के बारे में जानते हैं? देखें वीडियो

गजट ऑफ इंडिया के अधीन जारी अधिसूचना 21 मई 2019 -एसओ दिनांक 1795 (ई)। श्री एस.पी. गुप्ता, आईएएस (सेवानिवृत्त) के इस्तीफे के बाद, बोर्ड का नियमानुसार कामकाज देखने के लिए सरकार ने धारा 4 के उपधारा (1) और धारा 5-ए उपधारा (1) है। पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 (1960 का 59) यह नियुक्ति की है। इसलिए, केंद्र सरकार ने एसपी गुप्ता के स्थान पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 5 (3) के तहत अग्रिम आदेश तक संयुक्त सचिव को भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

.डॉ. चौधरी मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के एक IFS अधिकारी हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त एक एनवायरमेंटल इंजीनियर होने के नाते पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक के नैसर्गिक विकास की अवधारणा के प्रति अत्यंत समर्पित हैं। उन्होंने आईआईटी, रुड़की से एम.टेक किया; आईआईएम, लखनऊ (यूपी) से बिजनेस प्रबंधन में डिग्री हासिल की और सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे, महाराष्ट्र से वित्त प्रबंधन में डॉक्टरेट है।

डॉ. चौधरी प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर से लेकर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त का कार्यभार एवं सिंघानिया विश्वविद्यालय, राजस्थान में कुलपति भी रह चुके हैं। भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सचिव, डॉ. नीलम बाला ने बोर्ड के सदस्यों, कर्मचारियों, पशु प्रेमियों, पशु कल्याण संगठनों और पशु कल्याण कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- सुर्खियां नहीं बनती कंटीले तारों वाली गोहत्या

रिपोर्ट: डॉ. आर. बी. चौधरी

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.