भाजपा महिला विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला डीएसपी गिरफ्तार    

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
भाजपा महिला विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला डीएसपी गिरफ्तार    विवादास्पद टिप्पणी करने वाले पुलिस उपाधीक्षक अंजन बोरा।

गुवाहाटी (भाषा)। सत्तारुढ भाजपा की महिला विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) अनिल कुमार झा ने कहा कि 23वीं असम पुलिस बटालियन में पदस्थापित सहायक कमांडेंट अंजन बोरा को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

बोरा ने अपने फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की महिला विधायक सचिवालय परिसर के अपने कार्यालय में देह व्यवसाय करती हैं।उन्होंने विधायक का उपनाम लेकर उनकी तरफ इशारा किया था। असम विधानसभा में भाजपा की केवल दो महिला विधायक हैं।

इसके बाद भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई और असम पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।बोरा सोशल मीडिया पर इस तरह के विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए मशहूर हैं। अधिकारी ने कुछ वर्ष पहले फेसबुक पर एक विवादास्पद पोस्ट डाला था जिस कारण कुछ समय के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.