कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू होगी दिल्ली एमसीडी चुनाव की मतगणना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू होगी दिल्ली एमसीडी चुनाव की मतगणनाप्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। तीनों नगर निगमों के लिए वोटों की गिनती कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आज सुबह आठ बजे शुरू होगी। राज्य चुनाव आयोग ने 35 मतगणना केंद्र बनाए हैं। दक्षिणी निगम के 104 वार्डों की गिनती के लिए 13 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं।

उत्तरी निगम के 103 वार्डों के मतों की गणना 16 केंद्रों पर होगी। उत्तरी निगम के सराय पीपल थला वार्ड का चुनाव एक उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। पूर्वी दिल्ली के 63 वार्डों की मतगणना के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। यहां भी मौजपुर वार्ड में एक उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के कारण चुनाव बाद में कराया जाएगा। 

23 अप्रैल को हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के अनुमानों में भाजपा की भारी विजय का अनुमान व्यक्त किया गया है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) भी पहली बार निगम चुनाव मैदान में है। पार्टी ईवीएम को लेकर पहले ही सवाल उठा रही है।

केजरीवाल ने धमकी दी कि यदि निगमों के नतीजे एग्जिट पोल की तर्ज पर रहे तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी। इस बार निगम चुनावों में 54 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीनों निगमों में 272 वार्ड हैं। दो वार्डों पर एक-एक उम्मीदवार की मृत्यु हो जाने के कारण 270 वार्डों पर मतदान हुआ है।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.