यूपी उपचुनाव : नूरपुर में सपा की जीत, कैराना में भी भाजपा संकट में

कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद अब चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।

mohit asthanamohit asthana   31 May 2018 4:28 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
यूपी उपचुनाव : नूरपुर में सपा की जीत, कैराना में भी भाजपा संकट में

उत्तर प्रदेश में नूरपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अवनी सिंह को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नईमुल हसन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कैराना लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। यहां भी भाजपा के हाथ से जीत फिसलती दिखाई दे रही है। समाजवादी पार्टी के नईमुल हसन ने 6,211 वोटों के अंतर से गुरुवार को नूरपुर विधानसभा सीट जीत ली। इस सीट से भाजपा के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के फरवरी में सड़क दुर्घटना में निधन के बाद से इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी था। इस सीट पर सोमवार को चुनाव हुए थे।


ताजा अपडेट्स:

- उत्तराखंड: थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की।

- पंजाबः शाहकोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने जीत दर्ज की।

- महाराष्ट्रः पालघर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गावित जीते।

- झारखंड की सिल्ली और गोमिया विधानसभा सीट पर जेएमएम ने जीत दर्ज की ।

- बिहारः जोकीहाट विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी शाहनवाज ने 41, 224 वोटों से जीत दर्ज की।

- कर्नाटक की राजराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मुनीरत्ना ने 41162 वोटों से जीत हासिल की।

- यूपीः नूरपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नईमुल हसन ने 6, 211 वोटों से जीत दर्ज की।

- उत्तराखंड विस उपचुनाव: 14वें राउंड की वोटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार 1921 वोटों से आगे।

- पंजाब विधानसभा उपचुनाव : 13वें राउंड की मतगणना पूरी, कांग्रेस प्रत्याशी 31000 वोटों से आगे।

- लोकसभा की 4 सीटों में से महाराष्ट्र की पालघर सीट पर भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कैराना से आरएलडी उम्मीदवार, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट पर एनसीपी और नगालैंड में भाजपा समर्थित एनडीपीपी उम्मीदवार आगे हैं।


चुनाव अपडेट

- यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट पर सपा उम्‍मीदवार ने बीजेपी उम्‍मीदवार को 6 हजार से ज्‍यादा वोटों से हराया

- यूपी की कैराना की लोकसभा सीट पर आरएलडी की उम्‍मीदवार तब्‍बसुम हसन 78 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे

- बिहार के जोकीहाट उपचुनाव में आरजेडी उम्‍मीदवार जीता, जदयू को मिले 40016 वोट और आरजेडी को 81240 वोट,

आरजेडी उम्‍मीदवार 41224 वोटों से जीता

- कर्नाटक की राजराजेश्‍वरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्‍मीदवार मुनिरत्‍न जीते


समाजवादी पार्टी की नूरपुर में जीत के बाद लखनऊ स्थित दफ्तर में जश्न मनाते कार्यकर्ता। गौरतलब है कि नूरपुर में एसपी प्रत्याशी नईमुल हसन को 94,866 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी अवनी सिंह को 89,188 वोट मिले।






केरल की चेंगन्नूर विधानसभा सीट से माकपा के साजी चेरियन ने 18,000 से ज्यादा मतों के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज कर ली है।

एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। माकपा के विधायक के.के. रामचंद्रन नायर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 28 मई को उपचुनाव कराया गया था।

यूपी के कैराना समेत चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। 28 मई को यूपी के कैराना, महाराष्ट्र के पालघर और भंडारा-गोंदिया और नागालैंड लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। बिहार, झारखंड, केरल, मेघालय , पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की कुल मिलाकर 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के वोट डाले गए थे। महाराष्ट्र के पलुस कादेगांव में कांग्रेस उम्मीदवार विश्वजीत कदम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। उनके ख़िलाफ़ लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार ने खुद को रेस से बाहर कर लिया था। चार लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी की साख़ दांव पर लगी है।कैराना सीट राजनीतिक पार्टियों के लिए काफी अहम है। यहां भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट है। कैराना लोकसभा उपचुनाव में 14 प्रत्याशियों में से एक लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन के रालोद को समर्थन देने के बाद अब चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी रह गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी मृगांका सिंह व महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन में है।



सोमवार को हुए उपचुनाव में ईवीएम में खराबी को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। सपा नेता रामगोपाल यादव और रालोद प्रमुख अजित सिंह चुनाव आयोग से शिकायत करने पहुंच गए थे। वहीं भाजपा ने भी ईवीएम मशीनों के ब्रेकडाउन होने को गंभीर मामला बताया था।

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.