बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आई फेसबुक, दस लाख डाॅलर दिए  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बाढ़ प्रभावितों की मदद को आगे आई फेसबुक, दस लाख डाॅलर दिए   बाढ़ ने कर रखा जीवन अस्त व्यस्त।

नई दिल्ली (भाषा)। प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक भारत सहित दक्षिण एशिया के अन्य देशों में बाढ से प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई है। कंपनी ने इस मद में अपनी तरफ से 10 लाख डाॅलर देने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह अपनी साइट के जरिए भी लोगों को दान देने को प्रोत्साहित करेगी व आॅनलाइन मदद का विकल्प देगी।

कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने आज अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंपनी दक्षिण एशिया में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद हेतु मदद जुटाने का अभियान शुरु कर रही है। कंपनी ने यह पहल गैर सरकारी संगठन सेव द चिल्ड्रन के साथ मिलकर की है।

जुकरबर्ग ने इस दिशा में जमीनी स्तर पर काम करे संगठनों को कंपनी की ओर से 10 लाख डालर देने की घोषणा की है। उन्होंने लिखा है कि प्रभावित देशों में पुननिर्माण का कठिन काम जारी रहेगा और हम अपनी अपनी तरफ से इसमें योगदान कर सकते हैं।

इसके साथ ही फेसबुक ने अपने पेज पर कुछ पहल की हैं। इसमें वह लोगों से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए दान करने की अपील कर रही है उसके उपयोक्ता इस लिंक के जरिए दान कर सकते हैं। इसके साथ ही वे सेव द चिल्ड्रन के फेसबुक पेज के जरिए भी दान किया जा सकता है। गूगल ने कल ही भारत, नेपाल और बांग्लादेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए गैर सरकारी संगठन गूंज और सेव द चिल्ड्रन को 10 लाख डॉलर की सहायता देने की प्रतिबद्धता जतायी थी।

ये भी पढ़ें:बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बनी ये महिला मुखिया

जुकरबर्ग ने बताया कि कंपनी ने हार्वे चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद से फेसबुक उपयोक्ताओं के माध्यम से एक करोड़ डालर जुटाए हैं।

सेव द चिल्ड्रन लोगों को खाना और आजीविका सहायता के साथ बहुत जरुरतमंदों को अस्थायी आश्रय सामग्री, स्वास्थ्यजनक सामान और जलस्रोतों की मरम्मत इत्यादि करने का काम कर रहा है। साथ ही वह बच्चों के अनुकूल स्थान बनाने का भी काम कर रहा है जहां वे शैक्षिक सामग्रियों से लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़ें- बाढ़ की तस्वीरों को देखकर इग्नोर करने वाले शहरी हिंदुस्तानियों देखिए, बाढ़ में जीना क्या होता है

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.