ये हैं वो 41 किसान नेता और किसान संगठन जो सरकार से कर रहे हैं वार्ता, जानिए उनके नाम

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर आज सातवें दौर की वार्ता है। 30 दिसंबर को हुई वार्ता में 4 में से दो मुद्दों पर बात बनती नजर आई थी लेकिन किसान संगठन अपनी मुख्य मांग पर कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर कानून पर अड़े हैं, आज होने वाली बैठक काफी अहम है...

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo

कृषि कानूनों की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और सरकार के बीच आज सातवें दौर की वार्ता है। 42 किसान संगठन आज दोपहर दो बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार से वार्ता करेंगे। इससे पहले 30 दिसंबर को सरकार के साथ 5 घंटे से ज्यादा की मैराथन बैठक चली थी, आज की बैठक में नए कृषि कानून (New Farm Laws) और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मुख्य मुद्दा होंगे।

सरकार की तरफ इन बैठकों में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,वाणिज्य एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश, कृषि सचिव विवेक अग्रवाल समेत मंत्रालयों के कई अधिकारी शामिल होते हैं, जबकि किसानों की तरफ से संयुक्त मोर्चा की तरफ से नामित 41 किसान यूनियन (किसान संगठनों और जत्थों) के प्रतिनिधि शामिल होंते हैं, इनमें सबसे ज्यादा प्रतिनिधि पंजाब से हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन कौन से संगठन और उनके कौन से नेता बैठक में होते हैं शामिल

सरकार के साथ बातचीत में किसानों के इस प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग किसान संगठनों के कुल 41 लोग शामिल हैं

1. दर्शनपाल, स्टेट प्रेसिडेंट, क्रांतिकारी किसान यूनियन, पंजाब

2. जगजीत सिंह दालेवाल, स्टेट प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन- सिधुपुर

3. बलबीर सिंह राजेवाल, स्टेट प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन – राजेवाल

4. कुलवंत सिंह संधू, जनरल सेक्रेटरी, जमुहरी किसान सभा, पंजाब

5. बूटा सिंह बुर्जगुल, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान सभा, दकौदा

6. बलदेव सिंह निहालगढ़, जनरल सेक्रेटरी, कुल हिन्द किसान सभा, पंजाब

7. निरभाई सिंह धुदिके, प्रेसिडेंट, कीर्ति किसान यूनियन

8. रुलदू सिंह मानसा, प्रेसिडेंट, पंजाब किसान यूनियन

9. मेजर सिंह पुन्नावाल, जनरल सेक्रेटरी, कुल हिन्द किसान सभा, पंजाब

10. इंद्रजीत सिंह कोट बुद्धा, प्रेसिडेंट, किसान संघर्ष कमेटी, पंजाब

11. हरजीत सिंह टांडा, प्रेसिडेंट, आजाद किसान संघर्ष कमेटी, पंजाब

12. गुरबक्स सिंह बरनाला, जय किसान आंदोलन, पंजाब

13. सतनाम सिंह पन्नू, प्रेसिडेंट, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, पंजाब

14. कनवलप्रीत सिंह पन्नू, प्रेसिडेंट, किसान संघर्ष कमेटी, पंजाब

15. जोगिंदर सिंह उग्राहा, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन, एकता-उग्राहा

16. सुरजीत सिंग फूल, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन-क्रांतिकारी

17. हरमीत सिंह, स्टेट प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन-क्युदियन

18. सतनाम सिंह साहनी, जनरल सेक्रेटरी, भारतीय किसान यूनियन-दाओबा

19. बोध सिंह मानसा, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन-मानसा

20. बलविंदर सिंह ओलख, माझा किसान कमेटी

21. सतनाम सिंह बेहरू, प्रेसिडेंट, इंडियन फार्मर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया

22. बूटा सिंह शादीपुर, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान मंच

23. बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसाइटी

24. जंगबीर सिंह टांडा, दाओबा किसान समिति

25. मुकेश चंद्रा, दाओबा किसान संघर्ष कमेटी

26. सुखपाल सिंह डाफ्फर, प्रेसिडेंट, गन्ना संघर्ष कमेटी

27. हरपाल सांघा, आजाद किसान कमेटी, दाओबा

28. बलवंत सिंह बेहरामके, जनरल सेक्रेटरी, भारतीय किसान यूनियन, पंजाब

29. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा

30. हरिदर सिंह लखोवाल, जनरल सेक्रेटरी, पंजाब (परमिंदर सिंह पाल माजरा, भारतीय किसान यूनियन लखेवाल)

31. प्रेम सिंह भंगु, कुल हिन्द किसान फेडरेशन

32. किरणजीत सेखों, कुल हिन्द किसान फेडरेशन

33. गुरनाम सिंह चथूनी, भारतीय किसान यूनियन

34. हनान मोला, कुल हिन्द किसान संघर्ष तालमेल कमेटी

35. शिव कुमार कक्का, सर्व हिन्द राष्ट्रीय किसान महासंघ

36. राकेश टिकैत, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन

37. चौधरी हरपाल सिंह बेलरी, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन (असली अराजनैतिक)

38. कविता कुरुगंथी, महिला किसान अधिकार मंच

39. ऋषिपाल अमावता, प्रेसिडेंट, भारतीय किसान यूनियन, अम्बावता

40. अभिमन्यु कोहर, प्रवक्ता, राष्ट्रीय किसान महासंघ

41. यदुवीर सिंह मलिक, जनरल सेक्रेटरी, भारतीय किसान यूनियन



साल 2020: कृषि कानून, सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, लॉकडाउन और टिड्डियों का हमला, जानिए किसानों के लिए कैसा रहा ये साल

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.