Farmer's Tractor Parade Live: गृह मंत्रालय ने दिल्ली में अर्द्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाई

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों की ट्रैक्टर परेड दिल्ली में शुरू हो गई है। सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिये हैं। पुलिस ने 5,000 ट्रैक्टरों को अनुमति दी है।

Arvind ShuklaArvind Shukla   26 Jan 2021 4:09 AM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo

राजधानी दिल्ली में किसान कृषि कानूनों के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने 5,000 ट्रैक्टरों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी है लेकिन किसान संगठनों का दावा है कि लगभग डेढ़ लाख ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। उधर प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने सिंघु बॉर्डर पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़ दिये हैं। ये किसान आउटर रिंग रोड पर रैली निकालना चाहते हैं जिसकी अनुमति नहीं है।

- गृह मंत्रालय ने दिल्ली में अर्द्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ाई

- दिल्ली NCR के कई क्षेत्रों में इंटरनेट बंद करा दिया गया है। आज रात 12 तक इंटरनेट की सेवा बाधित रहेगा।

- लालकिले पर भी हंगामा, लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग, कई सुरक्षाकर्मी घायल

- ITO पर एक किसान की मौत की खबर आ रही है। किसानों का आरोप है कि मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है।


- अब तक कुल 20 मेट्रो स्टेशन बंद किए जा चुके हैं।

-किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिलशाद गार्डन में ड्यूटी पर रहने के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े दिल्ली पुलिस के एक जवान की अन्य पुलिस कर्मियों ने देखभाल की।

- किसानों का एक जत्था लाल किला परिसर पहुंच चुका है। इस बीच कई जगहों से किसानों और पुलिस के बीच झड़प की खबर है।

- प्रदर्शनकारी किसान लाल किले में पहुंचे। एक प्रदर्शनकारी किसान ने दिल्ली में लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया।

- जीटी करनाल रोड पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने जो डंपर और कंटेनर खडे़ किये थे, किसानों ने उन पर कब्जा कर लिया है।

-संयुक्त किसान मोर्चा की ट्रैक्टर परेड मजनू का टीला से वापस जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी परेड पूरी हो गई है, इसलिए वे वापस जा रहे हैं।

-आउटर रिंग के पास करनाल रोड पर किसानों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिये हैं। किसान आउटर रिंग की ओर बढ़ रहे हैं।

-करनाल रोड पर किसान और पुलिस की भिड़ंत हो गई है। पथराव के बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं।

- किसानों की ओर भी पुलिस पर पत्थर फेंगे गये हैं। इसके बाद कुछ देर के लिए करनाल रोड पर किसानों को रिंग ओर की ओर जाने से रोक दिया गया है।

-गाजीपुर-नोएडा मोड़ पर किसानों ने तोड़े बैरिकेड, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े


-गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए है। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े है। इसके साथ ही किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है। दरअसल, अक्षरधाम से पहले एनएच 24 पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी, लेकिन कुछ किसानों के जत्थे ने ट्रैक्टरों के साथ कुछ बैरिकेडिंग को तोड़कर दिल्ली की तरफ घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

-फरीदाबाद में पुलिस ने किसानों की ट्रैक्टर रैली को गदपुरी नाके पर रोक दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टरों की हवा निकाल दी है। डीजल सप्लाई के पाइप निकाल दिए हैं और किसानों पर हल्का बल का प्रयोग किया गया। किसानों पर पथराव भी हुआ है।

- किसान अक्षरधाम पार कर आगे बढ़े। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया।

- किसानों का एक दूसरा समूह तय समय 10 बजे से ही रैली निकालेगा। इसे देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं।


Updating...

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.