LoC पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, दो लोगों की मौत

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
LoC पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, दो लोगों की मौतLoC पर गोलीबारी।

जम्मू कश्मीर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे क्षेत्र के पास शनिवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, ''मारे गए लोगों में एक छुट्टी पर चल रहा (ऑफ ड्यूटी) जवान और उसकी पत्नी शामिल हैं। इस हमले में उनके दो बच्चे घायल हो गए।''

उन्होंने बताया, ''LoC पर गुलपुर क्षेत्र में उनके घर पर सीमा पार से फेंका गया गोला उनके घर पर जा गिरा।'' रक्षा सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह गुलपुर में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी कारणवश भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, ''यह गोलीबारी सुबह 6.30 बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है। हमारी सेनाएं इसका मुहंतोड़ जवाब दे रही हैं।''

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.