इतिहास मे पहली बार चार हाईकोर्ट का नेतृत्व महिला जजों के हाथ में

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
इतिहास मे पहली बार चार हाईकोर्ट का नेतृत्व महिला जजों के हाथ मेंइतिहास में पहली बार देश के चार बड़े हाईकोर्ट में महिएं मुख्य न्यायाधीश हैं।

नई दिल्ली। इतिहास में पहली बार देश के चार बड़े हाईकोर्ट में महिलाएं मुख्य न्यायाधीश हैं। वर्तमान में बॉम्बे, मद्रास, दिल्ली और कलकत्ता हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश महिलाएं हैं। 31 मार्च को जस्टिस इंदिरा बनर्जी के मद्रास हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद भारत को इस बात पर गर्व करने का संयोग मिला है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

मद्रास हाई कोर्ट में 53 पुरुष जज हैं जबकि 6 महिला जज हैं। अगर बॉम्बे हाई कोर्ट की बात करें तो वहा 61 पुरुष जज हैं जबकि 11 महिला जज हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में 35 पुरुष जज हैं जबकि महिला जजों की संख्या 9 है। इसके अलावा कलकत्ता हाई कोर्ट में 4 महिला जज हैं जबकि पुरुष जजों की संख्या 35 है। सुप्रीम कोर्ट में 28 जजों में केवल एक महिला जज जस्टिस आर. भानुमति हैं।

आपको बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर जस्टिस इंदिरा बनर्जी की नियुक्ति की गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मंजुला चेल्लुर हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जी रोहिणी अप्रैल 2014 से इस पद पर बनी हुई हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट की कार्यकारी मुख्य न्यायधीश जस्टिस निशिता निर्मल इस पद पर 1 दिसबर 2016 से हैं। देशभर में 24 हाई कोर्ट हैं। इनमें करीब 632 जज हैं जिनमें से महिला जजों की संख्या 68 है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.