असम बाढ़ : पांच और लोगों की मौत, 10 लाख लोग प्रभावित 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
असम बाढ़ : पांच और लोगों की मौत, 10 लाख लोग प्रभावित असम में बाढ़। फोटो : साभार इंटरनेट

गुवाहाटी (भाषा)। असम में बाढ़ के कारण आज पांच और लोगों की जान चली गयी। हालांकि राज्य में स्थिति में आंशिक सुधार हुआ है। सूबे में इस प्राकृतिक आपदा से अब तक 21 जिलों के करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार मध्य असम के मोरीगांव जिले में तीन लोगों की मौत हो गयी। वहीं गोलपाडा और गोलाघाट जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान गयी।

असम में बाढ़ से विकराल हुए हालात। फोटो : साभार इंटरनेट

10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

इसके साथ ही इस साल बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गयी है। मृतकों में आठ लोग गुवाहाटी के रहने वाले थे। कल तक राज्य के 21 जिलों के 10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे। मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल ने आज सभी उपायुक्तों से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, चाहे वो राहत शिविरों में रह रहे हों या नहीं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी उपायुक्तों के साथ स्थिति की समीक्षा के बाद उन्होंने अधिकारियों से बाढ़ के कारण पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत के लिए कदम उठाने को भी कहा।

संबंधित खबर : असम में भारी बारिश से एक की मौत, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न

संबंधित खबर : असम में जानवरों के व्यवहार से ग्रामीण लगाते हैं बाढ़ का अंदाजा

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.