'केरल में स्थिति में हो रहा सुधार, लगभग पूरा हो चुका है बचाव अभियान'

वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा, “केरल में करीब दो सप्ताह पहले बचाव अभियान शुरू किया गया था और बारिश के गति पकड़ने के साथ अभियान में भी तेजी लायी गई।”

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
केरल में स्थिति में हो रहा सुधार, लगभग पूरा हो चुका है बचाव अभियान

श्रीनगर (भाषा)। नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को कहा कि केरल में स्थिति में सुधार हो रहा है और बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब राहत और पुनर्वास की दिशा में प्रयास तेज किये जा रहे हैं।

केरल में मॉनसून के दौरान हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 210 लोगों की जान गई है। इस कारण 7.14 लाख से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं।


पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने संवाददाताओं से कहा, "जहां तक नौसेना का सवाल है तो हमने पिछले चार-पांच दिनों में खास तौर पर प्रयास तेज कर दिया था, अब हम राहत प्रदान करने और उसके बाद पुनर्वास की दिशा में कोशिश की ओर बढ़ रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: जल प्रबंधन में कुशल केरल क्यों डूबा बाढ़ में, यह त्रासदी सबक है पूरे देश के लिए

उन्होंने कहा, "बचाव का शुरुआती काम लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि विभिन्न इलाकों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। हम उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए उन तक पहुंचेंगे।" वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा, "केरल में करीब दो सप्ताह पहले बचाव अभियान शुरू किया गया था और बारिश के गति पकड़ने के साथ अभियान में भी तेजी लायी गई।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली से पूरे अभियान के समन्वय का अभियान चल रहा है। रक्षा आपदा प्रबंधन समूह द्वारा सुरक्षा बलों का समन्वय किया जा रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर इसका समन्वय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समूह द्वारा किया जा रहा है।"

लूथरा ने कहा, "सभी केंद्रीय और राज्य एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों और लोगों के सहयोग से स्थिति के जल्द ही नियंत्रण में आ जाने की संभावना है।"

(इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ें: तो फिर वर्षा का पूर्वानुमान किसान के किस काम का

  

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.