कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धर्म सिंह का निधन 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री धर्म सिंह का निधन एन. धर्म सिंह का निधन। 

बेंगलुरु (भाषा)। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन धरम सिंह का आज दिल का दौरा पड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टरों ने कहा कि 80 वर्षीय सिंह पिछले कुछ महीने से बीमार चल रहे थे। वह अपने घर पर बेहोश हो गये, जिसके बाद उन्हें एमएस रामइया अस्पताल ले जाया गया जहां करीब 40 मिनट बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने 2004 से 2006 के बीच कांग्रेस और जनता दल (एस) के गठबंधन वाली सरकार का नेतृत्व किया था। वह नौ बार विधायक रहने के साथ ही लोकसभा सदस्य भी रहे। उन्होंने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षता भी की।

आपातकालीन चिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. वीआर अनिल कुमार ने बताया, ''उन्हें बहुत पसीना आ रहा था। हृदय रोग विशेषज्ञों ने उनका इलाज किया लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। उन्हें पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे मृत घोषित कर दिया गया।'' उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.