सुपर कॉप केपीएस गिल का निधन

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
सुपर कॉप केपीएस गिल का निधनपंजाब के पूर्व डीजीपी कंवर पाल सिंह गिल। फोटो: साभार इंटरनेट

नई दिल्ली। 82 साल की उम्र में पंजाब के पूर्व डीजीपी कंवर पाल सिंह गिल (केपीएस गिल) का निधन हो गया है। पंजाब में आतंकवाद के खात्में में इनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। किडनी फेल होने से गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। केपीएम गिल कई दिनों से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। 1995 में यह पुलिस फोर्स से रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद कयी तरह के सार्वजनिक कार्यों व लेखन में भी ये सक्रिय रहे। गिल इंडियन हॉकी फेडरेशन के प्रेसिडेंट भी थे। केपीएस गिल के बारे में बताया जाता है कि ये अपने काम में इतने माहिर थे कि कई राज्यों की सरकारें अपने यहां आतंकवाद खत्म करने के लिए इनसे मदद लेती थीं।

देश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

यह पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे। उन्हें पंजाब के आतंकवादी एवं उग्रवादी विद्रोह को नियंत्रित करने के लिए श्रेय दिया जाता है।

ये भी पढ़ें: सच्ची निष्ठा से काम करें पुलिसकर्मी, ताकि यूपी पुलिस कामयाबियों की इबारत लिख सके : डीजीपी सुलखान

इन्होंने पंजाब में व्याप्त आतंकवाद को मिटाने के लिए खास रणनीति व उसकी रूपरेखा बनाई थी, जिसे अमल में लाकर यहां व्याप्त आतंकवाद पर काबू पाया जा सका था। 1989 में इन्हें सिविल सेवा में अपने बेहतरीन काम के लिए भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'पद्म श्री पुरस्कार' भी दिया गया था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.