पूर्व दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने कहा, गंभीर नौसिखिया हैं

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
पूर्व दिल्ली से आप उम्मीदवार आतिशी ने कहा, गंभीर नौसिखिया हैं

लखनऊ। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर को नौसिखिया करार दिया। उन्होंने कहा कि, गंभीर की प्रसिद्धि उनके खिलाफ ही जाएगी क्योंकि लोग बड़ी हस्तियों को देखना तो चाहते हैं, लेकिन अपना प्रतिनिधि ऐसे व्यक्ति को बनाना चाहते हैं जो हर समय उनके लिए उपलब्ध रहे।

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, ऑक्सफोर्ड से स्नातक आतिशी चुनावी दौड़ में भाजपा को मुख्य विरोधी और कांग्रेस को तीसरे नंबर पर मानती हैं। उन्होंने कहा कि लोग पूर्व क्रिकेटर को इसलिए वोट नहीं देंगे क्योंकि वे जानते हैं कि चुनाव के बाद गंभीर किसी न किसी तरह अयोग्य हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - 'राहुल गांधी से हम नाराज हैं पर अपना बच्चा है'

आतिशी ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, गौतम गंभीर नौसिखिया भी लगते हैं। उनका नामांकन ठीक से नहीं भरा गया। उनके पास दो मतदाता परिचय पत्र हैं। लोग सोचते हैं कि गंभीर के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं, किसी न किसी तरह वह अयोग्य हो जाएंगे, इसलिए वे गंभीर के पक्ष में मतदान कर क्यों अपना वोट बर्बाद करें।

आप उम्मीदवार आतिशी (37) अपने उपनाम मार्लेना का इस्तेमाल नहीं करतीं। हालांकि उन्होंने इसे आधिकारिक रूप से नहीं हटाया है। उन्होंने कहा कि बड़ी हस्तियों को एक नुकसान होता है कि जनता उन्हें देखना तो पसंद करती है, लेकिन वह सांसद ऐसा चाहती है जो हमेशा उनके साथ रहे। आतिशी ने कहा, हर कोई जानता है कि गौतम गंभीर एक स्टार हैं जो मुंबई, लंदन और जोहानिसबर्ग जाते रहते हैं। वह अपने नर्विाचन क्षेत्र के लोगों के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।

ये भी पढ़ें - पुल नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार

आप उम्मीदवार त्रिकोणीय मुकाबले का सामना कर रही हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ जहां गंभीर को उतारा है, वहीं कांग्रेस की तरफ से अरविंदर सिंह लवली मैदान में हैं। दिल्ली में 12 मई को मतदान होगा। आतिशी के अनुसार कांग्रेस इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रहेगी और उसकी भूमिका वोट कटवा पार्टी से ज्यादा की नहीं है। उन्होंने भाजपा को मुख्य विरोधी बताया।

     

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.