गांव कनेक्शन फाउंडेशन ने बिहार में मनाया महिला दिवस, बांटे गए सैनेटरी नैपकिन

बिहार के तीन जिलों पटना, पूर्णिया और दरभंगा में गांव कनेक्शन अपने साझा साथियों के साथ यह मुहिम चला रहा है। बिहार की राजधानी पटना के मारूफगंज, मुसहर टोली और फुलवारी शरीफ में गांव कनेक्शन फाउंडेशन ने लक्ष्य और रॉबिनहुड के साथ मिलकर हेल्थ कैंप लगाया।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गांव कनेक्शन फाउंडेशन ने बिहार में मनाया महिला दिवस, बांटे गए सैनेटरी नैपकिन

लखनऊ। गांव कनेक्शन फाउंडेशन देश के चार राज्यों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। गांव कनेक्शन फाउंडेशन महिलाओं को जागरूक करने के लिए इन राज्यों के भिन्न-भिन्न हिस्सों में जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इन कार्यक्रमों में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी तमाम जानकारियां दी जा रही हैं। इसके अलावा छात्राओं के लिए वाद-विवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।


बिहार के तीन जिलों पटना, पूर्णिया और दरभंगा में गांव कनेक्शन अपने साझा साथियों के साथ यह मुहिम चला रहा है। बिहार की राजधानी पटना के मारूफगंज, मुसहर टोली और फुलवारी शरीफ में गांव कनेक्शन फाउंडेशन ने लक्ष्य और रॉबिनहुड के साथ मिलकर हेल्थ कैंप लगाया। इन कैंपों में लगभग 500 महिलाओं ने भाग लिया और स्वास्थय संबीधी जानकारियां लीं। इस दौरान महिलाओं को सैनेटेरी नैपकिन भी बांटा गया।


दरभंगा जिले में बहादुरपुर प्रखंड के मनियारी ग्राम पंचायत में भी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में महिलाओं का चिकित्सीय परीक्षण जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस कैंप में आस-पास के गांवों की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

बिहार के ही पूर्णिया जिले में कॉलेज के वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता के बाद प्रोफेसक एस.एल. वर्मा ने नशामुक्ति और महिला सशक्तिकरण पर पूर्णिया के छात्राओं को संबोधित भी किया।

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.