बिहार: 5900 डेटोनेटर के साथ 1 गिरफ्तार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
बिहार: 5900 डेटोनेटर के साथ 1 गिरफ्तारसाभार: इंटरनेट।

गया (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार की रात विस्फोट में इस्तेमाल किए जाने वाले 5,900 डेटोनेटर बरामद किए। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से विस्फोटकों का बड़ा जखीरा गया पहुंचने वाला है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो के बाराडीह मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक बोलेरो से दो बोरों में रखे 5900 डेटोनेटर बरामद किए।

ये भी पढ़ें- बिहार के रोहतास जिले में सेना भर्ती के दौरान भगदड़ में एक की मौत

गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि इस मामले में वाहन में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान झारखंड के गिरीडीह निवासी मोहम्मद हनीफ के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के बाद यह जानकारी मिली है कि उक्त डेटोनेटर की गया के इमामगंज में किसी व्यक्ति को आपूर्ति की जानी थी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा इसके नक्सली संपकरें का पता लगाने में जुटी है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- बिहार में रेलवे स्टेशन पर नक्सली हमला, 2 रेलकर्मी अगवा

छत्तीसगढ़: नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में मिली सफलता 3 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़, झारखंड में सुरक्षा बलों से लड़ने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे नक्सली : संयुक्त राष्ट्र

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.