गोवा सरकार का नागरिकों को भरोसा, राज्य में पीने की पानी की है पर्याप्त व्यवस्था

गोवा सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को भरोसा दिया है कि अगर मानसून में देरी होती है तो राज्य के लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गोवा सरकार का नागरिकों को भरोसा, राज्य में पीने की पानी की है पर्याप्त व्यवस्था

लखनऊ। गोवा सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को भरोसा दिया है कि अगर मानसून में देरी होती है तो राज्य के लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। गोवा सरकार ने बताया कि यहां के बांधों में एक महीने तक के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था है।

मानसून में देरी की संभावना

मौसम विभाग ने 6 जून तक भारत में मानसून आने कि संभावना जताई है। मानसून में देरी होने की संभावना पर गोवा जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता बीवी पुजारी ने कहा कि राज्य के बांधो में पर्याप्त पानी है। लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रदेश के बांधों में अभी भी पानी की स्टोरेज पर्याप्त मात्रा में है।

ये भी पढ़ें - मराठवाड़ा: नांदेड़ में मर रही मछलियां, औरंगाबाद में खेती के लिए खरीद रहे पानी

सभी प्रमुख बांधों में जलस्तर समान्य से ऊपर

बीवी पुजारी ने समाचार एजेंसी भाषा को ये भी जानकारी दी कि राज्य के सबसे बड़े सेलाउलीम बांध में अभी जलस्तर 30.20 मीटर पर बना हुआ है। ये 20.42 मीटर के समान्य स्तर से कहीं अधिक है। इसके अलावा अंजुनेम बांध में जलस्तर 73.22 मीटर है जबकि सामान्यत: ये 61.50 मीटर होता है। राज्य के अन्य दूसरे बांधों में भी पानी की मात्रा पर्याप्त बनी हुई है।

इनपुट- समाचार एजेंसी भाषा

ये भी पढ़ें - मराठवाड़ा का किसान पानी के लिए क्यों तरस रहा है?


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.