स्कूलों में योग लाना अच्छा विचार: केजरीवाल  

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
स्कूलों में योग लाना अच्छा विचार: केजरीवाल   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। 

नई दिल्ली (भाषा)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा है कि सरकार स्कूलों में योग को लेकर आने के बारे में विचार करेगी। केजरीवाल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कनॉट प्लेस में आयोजित एक समारोह से इतर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ''यह (स्कूलों में योग लाना) एक अच्छा विचार है। मैं इस बारे में मनीष सिसोदिया से बात करुंगा।'' बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में कहा था कि योग को राजनीतिक बहस का मुद्दा या वोट हासिल करने का तरीका नहीं बनाया जाना चाहिए। जब केजरीवाल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''योग एक अच्छी चीज है। हर किसी को इसका अभ्यास करना चाहिए।''

ये भी पढ़ें : International yoga day 2017 : योग दिवस पर बोले मोदी- योग के कारण पूरा विश्व भारत से जुड़ गया है

आज सुबह कनॉट प्लेस में आयोजित योग समारोह में राष्ट्रपति पद के लिए राजग के उम्मीदवार राम नाथ कोविंद और केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू समेत कई पदाधिकारियों के साथ लगभग 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

       

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.