प्रमुख उत्पादक राज्यों में धान बुखारे बनाने की सरकार की योजना

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
प्रमुख उत्पादक राज्यों में धान बुखारे बनाने की सरकार की योजनासाइलो

नयी दिल्ली। सरकार प्रमुख धान उत्पादक राज्यों में धान के भंडारण के लिए उच्च तकनीक वाले बुखारे (साइलो) बनवाएगी। इस संबंध में तकनीकी रूप से पूरी तरह तैयार होने के बाद सरकार इस दिशा में कदम बढ़ायेगी।

खाद्य विभाग के एक वरष्ठि अधिकारी ने आज यह बात कही। वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने तकनीकी की जांच के लिए बिहार के बक्सर और कैमूर में धान बुखारे स्थापित करने की प्रयोगिक परियोजनाएं शुरू की है। अधिकारी ने कहा कि तकनीकी को अंतिम रूप दिए जाने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने धान बुखारे के निर्माण में रुचि दिखायी है। उन्होंने कहा कि एक बार तकनीकी विकसित हो जाये तो केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल और अन्य धान उत्पादक राज्यों में बुखारे का निर्माण करायेगी।

ये भी पढ़ें- आलू के घाटे से एक लाख रुपए का कर्ज हो गया था, किसान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

अधिकारी ने आगे कहा कि गेहूं के बुखारे के निर्माण का काम चल रहा है। एफसीआई ने पंजाब, असम, दिल्ली बिहार और कर्नाटक में छह जगहों पर 2.5 लाख टन क्षमता वाले गेहूं बुखारे के नर्मिाण के लिए ऑपरेटरों को ठेके दिये हैं।

   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.