झारखंड में प्रत्येक शहर में बनेंगे दादा-दादी पार्क
गाँव कनेक्शन 12 Feb 2018 3:24 PM GMT
जमशेदपुर (भाषा)। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने आज कहा है कि राज्य में जल्द ही वरष्ठि नागरिकों के लिए 'दादा-दादी' पार्क बनाए जाएंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली है।
रघुबर दास ने कहा कि हम जल्द ही राज्य के प्रत्येक शहर में दादा-दादी पार्क की स्थापना करेंगे ताकि गर्म गर्मी से लोगों को राहत मिल सके। सरायकेल-खरसांवा जिले के निकट जयप्रकाश उद्यान में 300 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखते हुए दास ने कहा कि वह जल्द ही प्रत्येक शहर में लोगों को गर्मी के महीने में राहत देने के लिए दादा-दादी पार्क बनाएंगे।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास परियोजना कार्यों पर गति देने की कोशिश कर रही है।
Next Story
More Stories