GST सभी के लिये फायदेमंद: जेटली 

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
GST सभी के लिये फायदेमंद: जेटली अरुण जेटली,वित्त मंत्री

नई दिल्ली (भाषा)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने माल एवं सेवाकर (GST) को सभी के लिये बेहतर बताते हुये आज कहा कि इससे कर का दायरा बढने के साथ ही इंस्पेक्टर राज समाप्त होगा और वस्तुओं के दाम भी कम होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (GST) संसदीय दल की यहां हुई बैठक में GST को देश के लिये फायदेमंद बताते हुये जेटली ने कहा कि एक जुलाई को GST लागू होने के बाद से वस्तुओं के दाम चार से आठ प्रतिशत तक कम हुये हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : GST चिकनकारी उद्योग के लिए मौत का फरमान ?

संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार ने बैठक के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दी। इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सांसदों को मोदी की हाल की विदेश यात्राओं विशेषतौर से अमेरिका और इस्राइल की यात्राओं के बारे में जानकारी दी। जेटली ने कहा कि GST लोगों और राज्यों के हित में है। इससे राज्यों को 80 प्रतिशत राजस्व प्राप्त होगा, जिससे उन्हें विकास कार्यो के लिये अच्छी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें : ऐप बताएगा किस सामान पर लगेगा कितना GST

वित्त मंत्री ने कहा कि GST लागू होने के बाद कर के उपर कर नहीं लगेगा और पूरे देश में माल का परिवहन बिना किसी अडचन और बाधा के हो सकेगा। अनंत कुमार ने जेटली का हवाला देते हुये कहा कि GST व्यवस्था में एक करोड़ से अधिक कंपनियां पंजीकृत होने जा रही हैं जबिक पहले (वैटाउत्पाद शुल्का सेवाकर में) 80 लाख कंपनियां ही पंजीकृत थीं।

उन्होंने कहा, ''कर दायरे का विस्तार हुआ है। देश का बाजार एक बन गया है, इंस्पेक्टर राज समाप्त हुआ है और आम जनता पर कर बोझा कम हुआ है। यह सभी के लिये फायदेमंद है।'' भाजपा सांसदों को नियमित रुप से संसद की कार्यवाही में भाग लेने को कहा गया।

ये भी पढ़ें : बस एक क्लिक से जानिए, GST से कैसे होगा आपको फायदा, क्या-क्या होगा सस्ता

      

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.