गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मिला मध्य प्रदेश के राज्यपाल का पद

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मिला मध्य प्रदेश के राज्यपाल का पदपूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल                    साभार: इंटरनेट

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। आनंदी पटेल को ओम प्रकाश कोहली की जगह पर राज्यपाल का पद दिया जा रहा है। कोहली गुजरात के राज्यपाल हैं। गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आनंदीबेन पटेल को गुजरात की सीएम बनाया गया था।

वो गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं साल 2016 में उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री बनने से पहले आनंदीबेन 2002 से 2007 तक गुजरात की शिक्षामंत्री रही हैं। जानकारी के अनुसार हाल में हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव के दौरान जब आनंदी बेन पटेल ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था तभी से उन्‍हें कोई और पद दिए जाने की सुगबुगाहट थी। इसी फैसले के तहत अब आनंदी बेन पटेल को मध्‍य प्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- आनंदी बेन पटेल ने #Facebook पर की इस्तीफे की पेशकश

अमित शाह ने ऐसा क्या कहा कि गुजरात के नाराज डिप्टी सीएम नितिन पटेल कार्यभार संभालने को हुए तैयार

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.