गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 Result LIVE: भाजपा 99 सीटों पर आगे हुई, कांग्रेस 80 और अन्य 3 पर आगे 

Mithilesh DharMithilesh Dhar   18 Dec 2017 3:04 PM GMT

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 Result LIVE: भाजपा 99 सीटों पर आगे हुई, कांग्रेस 80 और अन्य 3 पर आगे कौन बनेगा गुजरात का सरदार।

LIVE UPDATE

- भाजपा 99 सीटों पर आगे हुई, कांग्रेस 80 और अन्य 3 दो पर आगे

- बीजेपी-कांग्रेस का अंतर घटा, भाजपा 100, कांग्रेस 80 पर आगे

- पटेलों के गढ़ मेहसाणा में भाजपा आगे, 7 में 5 पर बीजेपी आगे

- गुजरात वडगाम से निर्दलीय जिग्नेश मेवाणी जीते

- राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 7वीं हार : संबित पात्रा

- अकोटा से सीमाबेन जीतीं

- अहमदाबाद भाजपा कार्यालय में भाजपा समर्थक मशरूम केक लेकर पहुंचे

- अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर से चुनाव हारे, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं मोढवाडिया, भाजपा के बाबू भाई लाल बोखिरिया ने 1855 वोटों से हराया

- मध्य प्रदेश के भाजपा मुख्यालय भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया

- नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जुट रहे भाजपा कार्यकर्ता, जश्न की तैयारी शुरू

- भाजपा अब 110 सीटों पर आगे हुयी, कांग्रेस 71 सीटों तक पहुंची

- रुझानों में भाजपा की जीत को देखते हुए शेयर बाजार में रौनक लौटी, सेंसेक्स में 80 अंकों की उछाल, कांग्रेस के आगे होने पर गिरे अडाणी ग्रुप के शेयर 9 प्रतिशत चढ़े

- कांग्रेस पिछली बार 26 जीती हुई सीटों पर पीछे

- भाजपा पिछली बार जीती हुई 34 सीटों पर भारी वोटों से पीछे

- भाजपा अब 109 सीटों पर आगे

- भाजपा के नितिनभाई पटेल ने कहा, भाजपा गुजरात में सरकार बनाने जा रही है, जबकि नितीन पटेल खुद 2000 हजार वोटों से पीछे हैं

- गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी

- पीएम मोदी विक्ट्री साइन दिखाते हुए संसद पहुंचे

- अहमदाबाद से बीजेपी की पहली जीत, एलिस ब्रिज से राकेश शाह 70 हजार वोटों से जीते

- कुल 182 सीटों के रुझान आए, भाजपा 104, कांग्रेस 75 आैर अन्य 3 सीटों पर आगे

-राजकोट पश्चिम से विजय रुपाणी 7600 से वोटों से आगे

- राजकोट पश्चिम से विजय रुपाणी आगे

-साैराष्ट्र में भाजपा आैर कांग्रेस के बीच अंतर कम हुआ

- बीजेपी 105 सीटों पर आगे, कांग्रेस पिछड़कर 75 सीटों पर पहुंची

- रुपाणी 6 हजार वोटों से हारे

- बीजेपी 96 आैर कांग्रेस 84 सीटों पर आगे

- भाजपा अब 86 सीटों पर आगे, कांग्रेस 82 सीटों पर आगे

- बहुमत के लिए कांग्रेस बस 4 सीट पीछे

- कांग्रेस के तीन बड़े नेता पीछे

- गुजरात में अब कांग्रेस आगे

- चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा को 49 प्रतिशत आैर कांग्रेस को 45% वोट

- कांग्रेस 88 सीटों पर आगे

-आगे निकली कांग्रेस, 86 सीटों पर आगे, भाजपा 79 सीटों पर आगे

- आगे निकली कांग्रेस, 85 सीटों पर आगे, भाजपा 81 सीटों पर आगे

- बराबरी का हुआ मुकाबला, 83-83 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस आगे

- साैराष्ट्र में पटेल फैक्टर से भाजपा को नुकसान

- कांटे का हुआ मुकाबला, बीजेपी 85 और कांग्रेस 80 पर आगे

- विजय रुपाणी आैर नितीन पटेल पीछे

- साैराष्ट्र में कांग्रेस 20 आैर भाजपा 30 सीटों पर आगे

- बीजेपी 85 आैर कांग्रेस 75 सीटों पर आगे

- कांग्रेस की जबरदस्त वापसी, कांग्रेस अब 70 आैर भाजपा 89 पर आगे

- रुझानों के हिसाब से भाजपा 90 और कांग्रेस 66 सीटों पर आगे

- रुझानों के हिसाब से भाजपा को बहुमत

- गुजरात बीजेपी अध्यक्ष जीतू बघवानी भावनगर वेस्ट से आगे

- कांग्रेस केवल साैराष्ट्र में आगे

- भाजपा 86 आैर कांग्रेस 55 सीटों पर आगे

- रुझान के हिसाब से भाजपा को बहुमत के लिए 9 सीटों की जरूरत

- बीजेपी 82 और कांग्रेस 52 सीटों पर आगे

- मेसहाणा से बीजेपी के नितीप पटेल आगे

- 102 सीटों का रुझान आया, भाजपा 62 आैर कांग्रेस 42 सीटों पर आगे

-92 सीटों के रुझान में भाजपा 55 और कांग्रेस 38 सीटों पर आगे

- राजकोट के पश्चिम सीट से विजय रुपाणी आगे

-साैराष्ट्र में गुजरात आगे

-77 सीटों का रुझान, भाजपा 52, कांग्रेस 35 पर आगे

-75 सीटों का रुझान, भाजपा 45, कांग्रेस 30 पर आगे

-गुजरात में कांटे का हुआ मुकाबला, कांग्रेस 22 आैर भाजपा 20 सीटों पर आगे

- भाजपा 18 सीटों पर आगे, पिछड़ रही कांग्रेस

- शुरुआती रुझान में भाजपा 22 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे, साैराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भाजपा आगे

-16 सीटों का रुझान, भाजपा 12 आैर कांग्रेस 4 पर आगे

-भाजपा 6 आैर कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

-भाजपा 6 आैर कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

-पांच सीटों के रुझान, भाजपा 3 आैर कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

- शुरुअाती रुझान में भाजपा चार आैर कांग्रेस एक सीट पर आगे

-गुजरात में मतगणना शुरू, पहले बैलेट की गिनती, थोड़ी ही देर में रुझान आने लगेंगे

सुबह से ही भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनाती नजर आई। गुजरात में विधानसभा की 182 और लोकसभा की 26 सीटे हैं। यह चुनाव बीजेपी और कांग्रेस के लिए इसलिए भी अहम है कि इसके नतीजों का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।

गुजरात के लिए आज फैसले का दिन है। बस चंद मिनटों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। चुनाव परिणाम के सटीक नतीजों के लिए लगातार www.gaonconnection.com से जुड़े रहिए...

वड़ोदरा के पॉलिटेक्निक कॉलेज और सूरत के सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी समेत सभी मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

चुनाव आयोग हर चुनौती का सामना करने को पूरी तरह से तैयार है। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना राज्य के 33 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच 37 केंद्रों पर चंद मिनटों में शुरू होने जा रही है।

गुजरात में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर हुए चुनाव में औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुआ था।गुजरात चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जहां प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी इस परीक्षा में खरे उतर पाते हैं या नहीं।

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझान अब से कुछ घंटे बाद मिलने लगेंगे। गुजरात में बीजेपी लगातार छठे कार्यकाल की उम्मीद लगाए है, वहीं लगभग दो दशक से विपक्ष में रही कांग्रेस को सत्ता में आने की उम्मीद है।

राज्य के चुनाव परिणामों का असर वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है। यह नहीं भूलना चाहिए कि वर्ष 2014 में मोदी गुजरात के 'विकास मॉडल' के बल पर ही सत्ता में आए थे। 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में संपन्न हुए मतदान में प्रदेश के 2.97 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

पिछले विधानसभा चुनाव 2012 के मुकाबले इस बार 25 लाख ज्यादा मतदाताओं ने वोट किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री माधव सिंह सोलंकी की इस गणित की बदौलत तब कांग्रेस को गुजरात में 182 में से 149 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

पिछले 4 चुनाव का इतिहास

मोदी के 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद से हर विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीटों और वोट प्रतिशत में कमी आई है। भाजपा को 2002 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 44.81 फीसदी वोट के साथ 127 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 35.20 फीसदी वोट के साथ महज 53 सीटें हासिल हुई थीं। गुजरात में 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 49 फीसदी वोट के साथ 117 सीटें मिली थीं और कांग्रेस 39.63 फीसदी वोट के साथ 59 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। वर्ष 2012 में भाजपा को विधानसभा चुनाव में 48.30 फीसदी वोटों के साथ 115 सीटें हासिल हुई थीं, जबकि कांग्रेस 40.59 फीसदी वोट के साथ 61 सीटें हासिल कर पाई थी।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.