हार्दिक पटेल का बड़ा आरोप, कहा- EVM में गड़बड़ी करके जीतेगी भाजपा
गाँव कनेक्शन 16 Dec 2017 3:47 PM GMT
गुजरात चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखाई जा रही है लेकिन कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल इस पर सवाल उठा रहे हैं। हार्दिक ने एक बार फिर से भाजपा पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
हार्दिक ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन। EVM में गरबडी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी, ताकि कोई प्रश्न ना उठाए।'
शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गरबडी करने जा रही है भाजपा,
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 16, 2017
चुनाव हार रही हैं भाजपा,EVM में गरबडी नहीं होंगी तो ८२ सीट भाजपा को मिल रही है।
अपने एक और अन्य ट्वीट में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि 'शनिवार और रविवार की रात को EVM में बड़ी गरबडी करने जा रही है भाजपा, चुनाव हार रही हैं भाजपा,EVM में गरबडी नहीं होंगी तो 82 सीट भाजपा को मिल रही है।' बता दें कि गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना 18 दिसंबर को होगी।
कांग्रेस ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की ईवीएम मशीनों के पेपर ट्रेल से मिलान को लेकर कांग्रेस एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। गुजरात की कांग्रेस इकाई के सचिव ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी कि चुनाव आयोग को यह निर्देश दिए जाएं कि कम से कम 25 फीसदी VVPAT मशीनों के पेपर ट्रेल ईवीएम मशीनों से मैच कराए जाएं।
ये भी पढ़ें- एक जिन्न जो हर चुनाव के बाद बाहर आता है...
गुजरात में भाजपा की हार का मतलब है भाजपा का पतन
— Hardik Patel (@HardikPatel_) December 16, 2017
EVM में गरबडी करके भाजपा गुजरात चुनाव जितेगी और हिमाचल प्रदेश का चुनाव हारेंगी,ताकि कोई प्रश्न ना उठाए
शुक्रवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की अर्जी खारिज कर दी थी। कांग्रेस की ओर से इस मामले में कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी अदालत में पक्ष रखा था। कांग्रेस ऐसी पहली पार्टी है जिसने यह मांग उठाई थी कि VVPAT के पेपर ट्रेल का मिलान EVM के वोटों से कराया जाए। अभिषेक मनु सिंघवी ने एक बार फिर से नई याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।
EVM में लगातार मिलती रही हैं गड़बड़ी की शिकायतें
गुजरात विधानसभा के दौरान कई जगहों से ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें सामने आईं। पहले ही चरण में 800 से ज्यादा ईवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी पाई गई। सूरत में मतदान के दिन इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ।
ये भी पढ़ें- चुनाव आयोग ने कहा- EVM पूरी तरह सेफ, 3 जून को होगा पार्टियों के लिए ओपन चैलेंज
हार्दिक पटेल ने गुजरात चुनाव में मोदी सरकार की हवा निकाल दी है। मोदी सरकार पूरी तरह से पाटीदारों से डरी हुई तजि इसलिए EVM गड़बड़ी की ज्यादातर खबरे पाटीदारों के क्षेत्र से आ रही थी। EVM पर सवाल लोकतंत्र पर सवाल है।।#EVM_में_गड़बड़_है
— Arun Shourie (@SirArunShourie) December 14, 2017
सत्ताधारी भाजपा और मोदी जी EVM गड़बड़ी पर एकदम खामोश है क्योंकि अब मोदी सरकार के पास EVM का ही एकमात्र सहारा है जो उनकी नय्या डूबने से बचा सकती है।#EVM_में_गड़बड़_है
— Arun Shourie (@SirArunShourie) December 14, 2017
18 दिसंबर को बीजेपी और कांग्रेस में से कोई एक हारेगा। मगर गुजरात में एक दूसरा भी है जो नतीजा आने से पहले हार चुका है। उसका नाम है चुनाव आयोग। #EVM_में_गड़बड़_है
— ali asif (@MApathan2) December 14, 2017
अधिकारियों के मुताबिक, पहले चरण के लिए 26,865 ईवीएम और 24,689 कंट्रोल यूनिट व वीवीपीएटी का आवंटन किया गया था। जिसमें 164 ईवीएम, 714 वीवीपीएटी और 225 कंट्रोल यूनिट में गड़बड़ी पाई जाने की खबर है। दूसरे चरण में भी कई जगहों पर ईवीएम में शिकायत पाई गईं। इससे पहले उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव और विधानसभी चुनाव में भी ईवीएम पर सवाल उठाए गए थे।
More Stories