गुजरात : भारतीय तटरक्षक बल ने डूबती नौका से छह नाविकों की बचाई जान

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
गुजरात : भारतीय तटरक्षक बल ने डूबती नौका से छह नाविकों की बचाई जानसमुद्र में डूबती मछुआरों की नाव 

नयी दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजराज तट के समुद्र में डूबते एक जहाज से छह लोगों को जान बचाई। आईसीजी की तरफ से बताया गया कि 20 नवंबर को एक मछली पकड़ने वाली नाव के डूबने की सूचना मिली थी।

20 नवंबर को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के जहाज को मछली पकड़ने वाली एक नाव की गुजरात तट के समुद्र में डूबने की सूचना मिली। मछली पकड़ने वाली नाव की डूबने की सूचना पर भारतीय तटरक्षक बल ने तुरंत बचाव के लिए जहाज रवाना कर दिए। बचाव जहाज पहुंचने पर देखा कि मछली पकड़ने वाली नाव बाढ़ के कारण अधिकतम समुद्र में डूब चुकी थी। डूबते हुए जहाज के नौका दल के साथी और मछुआरे डूबी हुई नाव के एकदम किनारे पर जान बचाने के लिए एकत्रित थे। भारतीय तटरक्षक बल की तरफ से बचाव कार्य तेजी से किया गया। अखिरकार डुबते हुए नाव के कुछ छह लोगों को आईसीजी के बचाव दल ने बचाव दल की नौका पर सकुशल पहुंचा लिया।

बचाव अभियान के बाद बचाए गए छह लोगों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। उसके बाद, आईसीजीएस समुद्र पावक ने बचाए गए मछुआरों को समुद्र तट के किनारे आकर अधिकारियों को सौंप दिया गया।

संबंधित खबर :- मुंबई में भारतीय तटरक्षक दल ने डूबती नौका से बचाई सात की जान, देखें वीडियो

    

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.