10 साल नहीं, राम रहीम को 20 साल की कैद, दो साध्वियों से रेप में अलग-अलग सजा

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
10 साल नहीं, राम रहीम को 20 साल की कैद, दो साध्वियों से रेप में अलग-अलग सजाबाबा राम रहीम।

लखनऊ। दुष्कर्मी गुरमीत राम रहीम को दोनों केस में अलग-अलग10-10 साल की जेल की सजा काटनी होगी। इस तरह वह 20 साल जेल में रहेगा। राम रहीम मामले में उसके वकील ने शाम में मीडिया के सामने बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अदालत ने उनके मुवक्किल को 10 साल की सजा व दोनों केस में 15-15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

उन्होंने कहा कि रेप की दोनों पीड़िताओं को 14-14 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हम फैसले की कॉपी को पढ़ रहे हैं और निश्चित रूप से ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। डेरा प्रमुख को सजा सुनाये जाने के बाद हरियाणा पुलिस की ओर से एक प्रेस कान्फ्रेंस किया गया। हरियाणा पुलिस ने कहा है कि डेरा प्रमुख को आज सजा सुनाये जाने के बाद हिंसा की कोई घटना नहीं घटी है।

पुलिस ने कहा है कि हम वैसे लोगों को चिह्नित कर रहे हैं जो हिंसा फैलाने में शामिल रहे हैं। पुलिस ने यह भी कहा है कि डेरा में 1000 लोग जमे हुए हैं और उनकी संख्या कम हो रही है। वहीं डेरा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाये जाने के फैसले पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि अदालत ने एक उदाहरण सेट किया है और कि कोई भी कानून के दायरे से बाहर नहीं है।

        

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.