अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश पहली बार बना भागीदार

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश पहली बार बना भागीदारअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव

लखनऊ (भाषा)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कृष्ण की लीलाओं के मंचन के साथ साथ मथुरा की लठ्ठमार और फूलों की होली भी नजर आएगी। इस महोत्सव में पहली बार उत्तर प्रदेश को भागीदार बनाया गया है और राज्य का एक पवैलियन भी बनाया गया है।

25 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोत्सव के अंतिम दिन 30 नवंबर को यहां आएंगे।

कुरुक्षेत्र की जिलाधिकारी सुमेधा कटारिया ने बताया, ''भारत सरकार ने कृष्ण सर्किट में मथुरा, वृंदावन, द्वारका और उज्जैन के साथ साथ कुरुक्षेत्र को भी शामिल किया है। इसीलिये उत्तर प्रदेश को इस बार गीता महोत्सव में विशेष रुप से शामिल किया गया है।'' इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मॉरीशस भागीदार देश है।

ये भी पढ़ें- फिल्म पद्मावती का असली खलनायक अलाउद्दीन खिलजी यहां सो रहा है....       

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के सचिव हीरालाल ने बताया, ''हरियाणा सरकार ने इस बार कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश सरकार से सक्रिय सहभागिता करने को कहा। इस महोत्सव में अनेक शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।''

संस्कृति सचिव ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उत्तर प्रदेश पवैलियन बनाया गया है। पवैलियन में 27 नवंबर को यूपी नाइट आयोजित की जायेगी, जिसमें मथुरा वृंदावन के कलाकार लठ्ठमार और फूलों की होली, मयूर नृत्य और कृष्णायन कथक बैले प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा बुंदेलखंड का राई नृत्य, उप्र का कठपुतली नृत्य, पश्चिमांचल का रागिनी एवं स्वांग तथा प्रदेश के विविध लोक नृत्य भी प्रस्तुत किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें- पद्मावती 1 दिसंबर को ही रिलीज होगी, ब्रिटिश सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी 

कटारिया के अनुसार, इसमें मथुरा वृदांवन के अलावा देश के अनेक हिस्सों से भगवान कृष्ण की लीला करने वाले कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि भागीदार देश मॉरीशस के संस्कृति मंत्री के साथ तीस कलाकारों और अधिकारियों का एक दल गीता महोत्सव में शामिल होने कुरुक्षेत्र आ रहा है। मॉरीशस के कलाकार भी अपनी कला प्रस्तुत करेंगे।

ये भी पढ़ें- स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का पोस्टर जारी, सोशल मीडिया पर मचाई धूम

         

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.