हाथरस केस: छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुके आरोपी ने की पीड़िता के पिता की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, लगेगा एनएसए

एक पिता ने ढाई साल पहले अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपी इस केस के सन्दर्भ में करीब एक महीने जेल में रहकर आया था। मुख्य आरोपी गौरव शर्मा ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के 50 वर्षीय पिता अमरीश शर्मा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। नामजद एक आरोपी अभी गिरफ्तार हुआ है।

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
हाथरस केस: छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुके आरोपी ने की पीड़िता के पिता की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, लगेगा एनएसएहाथरस पुलिस द्वारा एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फोटो : हाथरस पुलिस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के नौजरपुर गांव में आलू के खेत में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी के मुताबिक मुख्य आरोपी गौरव शर्मा ने साल 2018 में उसके साथ छेड़छाड़ की थी, जिसके आरोप में वो करीब एक महीना जेल काटकर आया था। पुलिस ने मामले में नामजद एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्यारोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा, "एक मार्च को शाम करीब चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि अमरीश नाम के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने गोली चलाई है जिससे वो गंभीर रुप से घायल हैं और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी है। घटनास्थल पर तत्काल पुलिस पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच में पता चला कि जो मुख्य अभियुक्त है उसके खिलाफ़ मृतक व्यक्ति ने जुलाई 2018 में एक छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया था।"

एसपी विनीत जायसवाल ने आगे कहा, "आरोपी इस केस के सिलसिले में करीब एक माह बाद जेल से बाहर आ गया था। तभी से दोनों परिवारों में इस बात को लेकर विवाद चल रहा था, घटना वाले दिन भी दोनों परिवार के बीच विवाद हुआ। मुख्य अभियुक्त गौरव ने अपने कुछ दोस्तों को फोन करके मौके पर बुलाया और फिर घटना को अंजाम दे दिया। मृतका की बेटी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जायेगी।"

घटना के संबंध में हाथरस पुलिस द्वारा ट्वीटर पर जारी प्रेस नोट

क्या था पूरा मामला

यूपी के हाथरस जिले के सासनी थानाक्षेत्र के नौजरपुर गाँव के निवासी अमरीश की एक मार्च की शाम को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वो अपने खेत में आलू खुदवा रहे थे। इस दौरान मृतक की बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,जिसमें वो रोते हुई बता रही है कि बहराइच निवासी गौरव शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके पिता को गोली मार दी। बेटी ने ये भी बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जानकारी के मुताबिक घटना के मुख्य आरोपी गौरव शर्मा उर्फ़ गोलू के खिलाफ मृतक ने 16 जुलाई 2018 को सासनी थानाक्षेत्र में छेड़छाड़ का एक मुकदमा दर्ज करवाया था। स्थानीय पुलिस ने गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, करीब एक महीने बाद न्यायालय से जमानत पर बाहर आ गया था। इस घटना को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था।

एक मार्च 2021 को मुख्य आरोपी गौरव शर्मा की पत्नी और उसकी मौसी गांव के एक छोटे से मंदिर में गई थीं, जहां पर मृतक की दोनों बेटियां भी मौजूद थीं जिनसे पुराने विवाद को लेकर आरोपी गौरव शर्मा की पत्नी व मौसी की कहासुनी हो गयी। इस विवाद के दौरान आरोपी गौरव शर्मा व मृतक अमरीश भी आमने सामने आ गये। दोनों के बीच भी झगड़ा हुआ था।

पीड़ित परिवार के मुताबिक गौरव शर्मा ने अपने मौसी के बेटे तथा कुछ दोस्तों को बुलाकर बाद में अमरीश को गोली मार दी। मृतक की पुत्री की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सासनी पर मुख्य आरोपी गौरव शर्मा और उसके तीन अन्य साथियो के विरुद्ध नामज़द मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


   

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.