अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा रहेगी गर्मी, इन फलों के सेवन से गर्मी में खुद को रखें स्वस्थ

  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • koo
अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा रहेगी गर्मी, इन फलों के सेवन से गर्मी में खुद को रखें स्वस्थसाभार: इंटरनेट।

इस बार उत्तरी राज्यों में गर्मी लोगों को घर में बैठने को मजबूर कर देगी। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल से लेकर जून तक उत्तरी राज्यों में पारा सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार जलवायु परिवर्तन का असर मौसम में नजर आने लगा है। जहां एक तरफ अप्रैल से जून तक उत्तरी राज्यों में पारा सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहेगा तो वहीं दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में पारा सामान्य से थोड़ा कम रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार तीन तरह से तापमान का आकलन किया जाता है। इनमें अधिकतम, न्यूनतम एवं मध्यमान औसत तापमान को देखा जाता है। उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राज्यों जिनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल है, में तापमान में कुल औसत बढ़ोत्तरी करीब एक डिग्री की रहेगी। हालांकि न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में कुछ राज्यों में अंतर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में हरी सब्ज़ियों के साथ फ़लों का अधिक करें सेवन

गर्मियों में करें इन फलों का सेवन

बेल

बेल का शर्बत कुपाचन, आंखों की रोशनी में कमी, पेट में कीड़े और लू लगने जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिये उत्तम है। गर्मियों में बेल के सेवन से धूप की तपिश और लू के थपेड़ों से शरीर को बचाया जा सकता है। बेल का जूस लू और लू के बाद आए बुखार के नियंत्रण के लिए अतिकारगर माना जाता है।

पपीता

पपीता न सिर्फ एक फल है बल्कि औषधीय गुणों का खजाना भी है। इस फल में पपैन, प्रोटीन, बीटा-केरोटीन, थायमिन, रीबोफ्लेविन और कई तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। गर्मियों के पके पपीते को खाना हितकर माना जाता है, इसके जूस को पीने से शरीर में ताजगी और स्फूर्ति बनी रहती है और चिलचिलाती गर्मी में भी यह शरीर के तापमान को नियंत्रित किए रहता है।

संतरा

संतरे के रस में विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्लेक्स, विटामिन ए, कई खनिज तत्व और पौष्टिक पदार्थ पाए जाते हैं। गर्मियों में लू लगने पर संतरे का रस देना बहुत अच्छा होता है। घमौरियां के इलाज के लिए संतरे के छिलकों को सुखाकर चूर्ण बना लेते हैं और इसमें थोड़ा तुलसी का पानी और गुलाब जल मिलाकर शरीर पर लगाते हैं, ऐसा करने से तुरंत आराम मिलता है।

तरबूज

गर्मी की वजह से यदि सिरदर्द हो रहा हो तो तरबूज के रस का सेवन किया जाए तो दर्द में आराम मिलता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Next Story

More Stories


© 2019 All rights reserved.